---विज्ञापन---
10 साल पुरानी वो फिल्म, जिसमें थे 23 KISSING सीन, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह हुई थी फ्लॉप; ‘धुरंधर’ का ये बड़ा एक्टर भी था फिल्म का हिस्सा
बॉलीवुड की दुनिया में कई बार बोल्डनेस और गानों का हैवी तड़का भी फिल्मों को डूबने से नहीं बचा पाता. साल 2016 में आई एक ऐसी ही फिल्म अपनी बोल्डनेस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट को लेकर चर्चा में रही है. मेकिंग के वक्त दावा किया गया था कि यह आधुनिक दौर के युवाओं की लव स्टोरी है, जिसमें पेरिस की खूबसूरत लोकेशंस के साथ-साथ रिकॉर्ड 23 किसिंग सीन्स डाले गए थे. लेकिन जब यह पर्दे पर आई, तो दर्शकों ने इसे सिरे से नकार दिया. हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह और वाणी कपूर स्टारर फिल्म 'बेफिक्रे' (Befikre) की.
28 किसिंग सीन्स का रिकॉर्ड
'बेफिक्रे' अपने समय की सबसे बोल्ड फिल्मों में से एक मानी गई थी. फिल्म के पोस्टर्स से लेकर गानों तक में रणवीर और वाणी के बीच करीब 23 किसिंग सीन्स और कई इंटीमेट सीन्स दिखाए गए थे. उस वक्त सेंसर बोर्ड की तरफ से भी इसे लेकर काफी सुर्खियां बनी थीं.
बजट से कम रही कमाई
विकिपीडिया और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को पेरिस की महंगी लोकेशंस पर बेहद भव्य पैमाने पर फिल्माया गया था, जिससे इसका बजट लगभग 70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था. लेकिन भारत में यह फिल्म सिर्फ 60 करोड़ रुपये के आसपास ही सिमट गई और मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा.
केमिस्ट्री रही पूरी तरह फेल
यह पहली बार था जब रणवीर सिंह और वाणी कपूर ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया था. रणवीर सिंह जैसे बड़े एक्टर की मौजूदगी के बावजूद, दोनों कलाकारों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को प्रभावित करने में पूरी तरह नाकाम रही.
IMDb पर मिली बेहद खराब रेटिंग
कमजोर स्क्रीनप्ले और दर्शकों की उम्मीदों पर खरी न उतरने के कारण समीक्षकों ने भी इस फिल्म को 'महा बकवास' का टैग दिया था. फिल्म को इसकी खराब कहानी के लिए आज भी याद किया जाता है, यही वजह है कि इसे IMDb पर 10 में से महज 4.1 की बेहद खराब रेटिंग मिली है.
सिर्फ गानों को मिला प्यार
भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई हो, लेकिन विशाल-शेखर द्वारा तैयार किया गया इसका म्यूजिक काफी हिट रहा था. 'नशे सी चढ़ गई' और 'उड़े दिल बेफिक्रे' जैसे गाने आज भी शादियों और पार्टियों में खूब पसंद किए जाते हैं.