---विज्ञापन---

Netflix पर सबसे धांसू है 1 घंटा 34 मिनट की ये तगड़ी मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म, सस्पेंस से भरा है कहानी का क्लाइमेक्स

सस्पेंस, हॉरर और मिस्ट्री फिल्मों के शौकीनों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर एक बेहद शानदार और रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म उपलब्ध है, जिसका नाम है 'बुलबुल' (Bulbbul). 1 घंटे 34 मिनट की यह पीरियड हॉरर-ड्रामा फिल्म सिर्फ अपनी डरावनी कहानी के लिए नहीं, बल्कि एक गहरे सामाजिक संदेश और दिमाग चकरा देने वाले सस्पेंस के लिए जानी जाती है. आज की 'नेशनल क्रश' तृप्ति डिमरी की इस फिल्म को ऑडियंस से जबरदस्त तारीफें मिली हैं.

19वीं सदी का सस्पेंस वाला बैकग्राउंड

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी इसकी सबसे बड़ी यूएसपी है. 1881 के बंगाल प्रेसीडेंसी के माहौल, हवेली के सन्नाटे और लाल रोशनी में डूबे जंगलों के दृश्यों को पर्दे पर इतने खूबसूरत और डरावने तरीके से दिखाया गया है कि दर्शक अंत तक स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाते.

---Advertisement---

तृप्ति डिमरी का करियर-चेंजिंग रोल

आज भले ही तृप्ति डिमरी को बड़ी कमर्शियल फिल्मों के लिए जाना जाता हो, लेकिन 'बुलबुल' में उनके अभिनय को एक 'पावरहाउस परफॉर्मेंस' माना जाता है. एक डरी-सहमी नन्हीं वधू से लेकर हवेली की एक रहस्यमयी और शक्तिशाली ठाकुरआयन बनने तक का उनका सफर देखने लायक है.

खौफ के पीछे छिपा इंसाफ

यह कोई आम हॉरर फिल्म नहीं है जहां भूत सिर्फ बिना वजह डराता है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे यह कहानी असल में एक 'इंसाफ' की जंग है. गांव में एक-एक करके सिर्फ वही लोग मारे जाते हैं जो बच्चियों या महिलाओं के गुनहगार होते हैं.

---Advertisement---

दमदार स्टारकास्ट की धांसू एक्टिंग

तृप्ति डिमरी के अलावा फिल्म में अविनाश तिवारी (सत्या के रोल में), राहुल बोस (जमींदार इंद्रनील के डबल रोल में) और पाओली दाम ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं. 'लैला मजनू' के बाद तृप्ति और अविनाश की जोड़ी को इस फिल्म में भी काफी पसंद किया गया.

अनुष्का शर्मा का प्रोडक्शन

इस बेहतरीन मास्टरपीस फिल्म को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके भाई कर्नेश शर्मा के प्रोडक्शन हाउस (क्लीन स्लेट फिल्मज) ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक कहानी के सस्पेंस को कई गुना बढ़ा देता है.

First published on: May 20, 2026 10:32 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.