---विज्ञापन---
साधारण और सीधी-सादी हैं निरहुआ की पत्नी, तीनों बच्चों की देखभाल करते हुए संभाल रहीं अपना घर-बार
Who is Nirahua Wife: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार निरहुआ इन दिनों लव लाइफ और शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं.
Who is Nirahua Wife: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की लव लाइफ और शादीशुदा जिंदगी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. दरअसल, जियोहॉटस्टार के पॉपुलर रिएलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में उनकी और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के बीच की दोस्ती और नजदीकियों की खूब चर्चा हो रही है. इसके साथ ही निरहुआ पर शादी में होने के बाद भी एक्ट्रेस के साथ अफेयर रखने का आरोप लग रहे हैं. इसी बीच, अब फैंस लाइमलाइट से दूर रहने वाली निरहुआ की पत्नी मंशा यादव के बारे में जानने के लिए बेचैन हैं. चलिए आपको निरहुआ की पत्नी के बारे में बताते हैं.
निरहुआ और आम्रपाली के रिश्ते पर सवाल
रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में एक्ट्रेस काजल राघवानी ने निरहुआ और आम्रपाली के रिश्ते पर कई सवाल उठाए हैं. शो में काजल ने निरहुआ से उनकी पत्नी के बारे में सवाल पूछा था. उन्होंने पूछा, 'आखिर उनकी पत्नी उनके साथ कभी क्यों नहीं दिखाई देती?' काजल ने आगे कहा, जब उनकी पत्नी मौजूद थी तो कुंभ में आम्रपाली संग नहा रहे थे?
पत्नी के साथ क्यों नहीं दिखते निरहुआ?
काजल राघवानी के इन सवालों ने आम्रपाली और निरहुआ की रूमर्ड लव स्टोरी खबरों की हेडलाइन बना दिया. इसके साथ ही निरहुआ की पत्नी को लेकर सवाल खड़े हुए कि आखिर वो लाइमलाइट से दूर क्यों रहती हैं और कभी एक्टर पति के साथ पब्लिक में दिखाई क्यों नहीं देती. इसके अलावा, निरहुआ ने भी कभी सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ कोई फोटो पोस्ट नहीं की.
पहली बार पत्नी के संद दिखे निरहुआ
हालांकि, इस साल फरवरी के महीने में इंटरनेट पर अचानक से एक्टर निरहुआ की उनकी पत्नी मंशा यादव के साथ कुछ तस्वीरें सामने आई. जिसमें निरहुआ और अपनी पत्नी के साथ अपने नए घर की गृह प्रवेश पूजा करते दिखाई दे रहे थे. ये पहली बार था जब निरहुआ की पत्नी का सबके सामने आया था.
संभाल रहीं अपना घर-बार
इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि निरहुआ की पत्नी फिल्मी दुनिया की परछाई से भी दूर हैं. तस्वीरों मंशा यादव बेहद सिंपल और सीधी-सादी लग रही हैं. स्टारडम से दूर मंशा अपनी पारिवारिक जिंदगी में अपने 3 बच्चों की देखभाल करके खुश हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.