Tuesday, 11 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

3 महीने में क्यों टूटी तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की शादी? पत्नी संग मारपीट के आरोप पर बोले- ‘सबूत क्या है?’

बिहार के नेता तेज प्रताप यादव ने ऐश्वर्या राय संग अपने तलाक पर बड़ा बयान दिया है. 'भोजपुरी बवाल' में उन्होंने तीन महीने में शादी टूटने की वजह का खुलासा किया है.

बिहार की राजनीति में अपने अलग और अनोखे अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले नेता तेज प्रताप यादव अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर खुलकर सामने आए हैं. तेज प्रताप ने अपनी शादी टूटने और परिवार से आई दूरियों के दर्द पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. साल 2018 में धूमधाम से हुई उनकी शादी महज तीन महीनों में ही बिखराव के मोड़ पर आ खड़ी हुई थी. 'भोजपुरी बवाल' शो में उन्होंने ऐश्वर्या राय संग हुए तलाक, मारपीट के आरोपों और दोनों के बीच तालमेल न बैठने की मुख्य वजहों पर कई बड़े खुलासे किए हैं.  

विचार न मिलने से टूटा रिश्ता

'भोजपुरी बवाल' शो में जब तेज प्रताप से शादी टूटने की वजह पूछी गई, तो उन्होंने कहा कि दोनों के विचार आपस में मेल नहीं खाते थे. उन्होंने बताया कि यह कोई लव मैरिज नहीं थी, बल्कि उन्होंने अपने माता-पिता की पसंद और उनके आदेश का सम्मान करते हुए यह अरेंज मैरिज की थी.

---Advertisement---

लाइफस्टाइल और सोच में बड़ा अंतर

तलाक की सबसे बड़ी वजह बताते हुए तेज प्रताप ने कहा कि वह शुरुआत से ही पूजा-पाठ और भक्ति भाव में विश्वास रखने वाले देसी इंसान हैं. वहीं उनकी पत्नी दिल्ली के बड़े कॉलेज से पढ़ी थीं और उन्हें तेज प्रताप का मंदिर जाना या पूजा-पाठ करना बिल्कुल पसंद नहीं था, जिससे दोनों में लगातार विवाद होता था.

तीन महीने में अलग होने का फैसला

तेज प्रताप ने खुलासा किया कि शादी के बाद वे दोनों सिर्फ 3 महीने ही साथ रहे थे. जब पूजा-पाठ और रहने के तौर-तरीकों में बहुत ज्यादा रोक-टोक बढ़ने लगी और तालमेल पूरी तरह बिगड़ गया, तो उन्होंने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल करने का बड़ा कदम उठाया.

---Advertisement---

मारपीट के आरोपों पर दिया जवाब

पत्नी द्वारा लगाए गए मारपीट और बदसलूकी के आरोपों पर हंसते हुए तेज प्रताप ने कहा कि आरोप तो कोई भी लगा सकता है, लेकिन सबसे अहम बात सबूत की होती है. उन्होंने दावा किया कि उनके घर के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में सारी घटनाएं रिकॉर्ड हैं, जो उन्होंने अदालत में पेश की हैं.

दूसरी शादी और भविष्य का प्लान

तलाक फाइनल होने के बाद दूसरी शादी करने के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि वह इसके बारे में बाद में सोचेंगे. फिलहाल उनका पूरा ध्यान जनता की सेवा करने में है. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने किसी फैसले पर पछतावा नहीं है और वह बीती बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं.

---Advertisement---
First published on: Aug 11, 2026 11:02 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola