---विज्ञापन---
45 की उम्र में जुड़वा बच्चों की मां बनीं संभावना सेठ, 10 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां; नामकरण करते हुए हुईं इमोशनल
Sambhavna Seth Twins Babies: टीवी, यूट्यूब और भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस संभावना सेठ की जिंदगी में आखिरकार वो खुशी आ गई, जिसका उन्हें पिछले 10 सालों से इंतजार था. 45 साल की उम्र में संभावना जुड़वा बच्चों. एक बेटे और एक बेटी की मां बन गई हैं. लंबे संघर्ष, कई असफल कोशिशों और इमोशनल उतार-चढ़ाव के बाद अब उनके घर किलकारियां गूंज रही हैं.
संभावना ने लेटेस्ट व्लॉग में किया खुलासा
संभावना ने अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया. उन्होंने बताया कि उनके दोनों बच्चे अब अस्पताल से घर आ चुके हैं और पूरा परिवार इस नए सफर को लेकर बेहद उत्साहित है. बच्चों के घर आने के बाद संभावना काफी भावुक नजर आईं और अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त कीं.
मां बनने की जर्नी फैंस के साथ की शेयर
एक्ट्रेस ने बताया कि मां बनने का यह सफर बिल्कुल आसान नहीं था. उन्होंने IVF, IUI और मिसकैरेज जैसे कठिन दौर का सामना किया. कई बार उन्हें लगा कि शायद उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा, लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी. आखिरकार सेरोगेसी के जरिए उनके घर बेटे और बेटी का जन्म हुआ.
संभावना का दिल छू लेने वाला एक्सपीरियंस
व्लॉग में संभावना ने एक खास अनुभव भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि बच्चों के जन्म से कुछ समय पहले वह अपने पति अविनाश के साथ केदारनाथ गई थीं. वहां बाबा केदार के दर्शन के दौरान उन्हें ऐसा आशीर्वाद मिला, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी. संभावना के मुताबिक, केदारनाथ से लौटने के बाद उन्हें वह खुशखबरी मिली, जिसका वे सालों से इंतजार कर रही थीं.
पति का मिला एक्ट्रेस को पूरा सपोर्ट
भावुक होते हुए संभावना ने कहा कि उन्हें अब भी यकीन नहीं होता कि वह दो बच्चों की मां बन चुकी हैं. उन्होंने बताया कि इस लंबे इंतजार के दौरान कई बार उनका हौसला टूट गया था, लेकिन उनके पति अविनाश हमेशा उन्हें भरोसा दिलाते रहे कि एक दिन उनका सपना जरूर पूरा होगा.
बच्चों का किया नामकरण
बच्चों के नामकरण को लेकर भी संभावना ने दिलचस्प जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बेटी का निकनेम 'चेरी' रखा गया है, जबकि बेटे को प्यार से 'गुड्डू' बुलाया जाएगा. बेटे का यह नाम उनके दिवंगत भाई की याद में रखा गया है. इसलिए यह उनके लिए बेहद खास है.
कैसी है बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट?
एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि दोनों बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट्स सामान्य आई हैं. अब वह जल्द ही अपने नन्हे मेहमानों को फैंस से भी मिलवाने की तैयारी कर रही हैं. संभावना की यह खुशी उनके चाहने वालों के लिए भी किसी जश्न से कम नहीं है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.