Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

अब खुलेगा Pawan Singh का कच्चा चिट्ठा! बायोपिक में खुलेगी शादी और अफेयर की पूरी पोल?

---विज्ञापन---

Pawan Singh Biopic: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार यानी पवन सिंह की जिंदगी पर फिल्म बन रही है, जिसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है. फिल्म में एक्टर के संघर्ष से सफलता तक की कहानी दर्शकों के सामने आएगी, जिसे देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई है, लेकिन क्या आप जानते हैं, इस स्टार की पर्सनल लाइफ भी खूब सुर्खियों में रहती है, अब ऐसे में सवाल उठता है, कि क्या उनकी निजी जिंदगी के विवाद भी पर्दे पर दिखाए जाएंगे, आइए जानते हैं क्या कहना है मेकर्स का?

पवन सिंह की बायोपिक

पवन सिंह की जिंदगी पर बन रही फिल्म की शूटिंग उनके पैतृक गांव जोकहरी में शुरू हो चुकी है, जहां शूटिंग के दौरान फैंस का जबरदस्त उत्साह देखते ही बन रहा है. पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के उन सितारों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई है. एक छोटे से गांव से निकलकर भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में शामिल होने तक का उनका सफर कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. अब इसी सफर को फिल्मी पर्दे पर उतारने की तैयारी की जा रही है.

---Advertisement---

ऐसे शुरु हुई सफलता की कहानी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में पवन सिंह के शुरुआती संघर्ष, करियर की चुनौतियां और स्टारडम तक पहुंचने की कहानी को प्रमुखता से दिखाया जाएगा. शूटिंग के लिए जब पवन सिंह अपने गांव पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े. गांव में मानो किसी बड़े उत्सव जैसा माहौल बन गया. कई फैंस ने शूटिंग के वीडियो और तस्वीरें भी अपने मोबाइल में कैद किए.

शूटिंग के दौरान बढ़ाई गई सुरक्षा

भारी भीड़ को देखते हुए सेट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे. हालांकि, पवन सिंह ने अपने फैंस का अभिवादन कर उनका दिल भी जीत लिया. गांव के लोगों का कहना है कि पवन सिंह आज भी अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं और समय-समय पर अपने गांव आते रहते हैं. यही वजह है कि गांव में उनकी फिल्म की शूटिंग लोगों के लिए गर्व का विषय बन गई है.

---Advertisement---

क्या निजी जिंदगी से जुड़े विवाद होंगे उजागर?

फिल्म की घोषणा के बाद एक सवाल लगातार चर्चा में है कि क्या इसमें सिर्फ उनके करियर की कहानी दिखाई जाएगी या फिर उनकी निजी जिंदगी के चर्चित पहलुओं को भी जगह मिलेगी. पवन सिंह की निजी जिंदगी लंबे समय से सुर्खियों में रही है. उनकी पहली पत्नी नीलम की मौत, दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहा कानूनी विवाद और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ जुड़ा रिश्ता अक्सर खबरों में रहा है.

क्या कहना है फिल्म मेकर्स का?

हालांकि, फिल्म के निर्माताओं की ओर से अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि इन विवादों को कहानी का हिस्सा बनाया जाएगा या नहीं. ऐसे में फैंस को फिल्म से जुड़ी और जानकारी का इंतजार है.

---Advertisement---

वर्कफ्रंट पर पवन सिंह

वर्कफ्रंट की बात करें तो पवन सिंह जल्द ही दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसे सितारों के साथ रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में भी नजर आने वाले हैं. ऐसे में आने वाला समय पवन सिंह के फैंस के लिए काफी खास रहने वाला है.

First published on: Jun 08, 2026 02:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola