Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कॉम्प्रोमाइज पर भोजपुरी इंडस्ट्री की पोल खोल गए Khesari, एक्ट्रेसेस से पूछ लिया बड़ा सवाल

---विज्ञापन---

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के गलियारे से एक ऐसा बयान सामने आया है जिसने पूरी इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है. अपनी बेबाक गायकी और एक्टिंग के लिए मशहूर सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने इस बार अपनी ही इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस को कटघरे में खड़ा कर दिया है. कास्टिंग काउच और कॉम्प्रोमाइज जैसे गंभीर मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने एक ऐसा कड़वा सवाल पूछ लिया है जिसका जवाब किसी भी बड़ी हीरोइन के पास नहीं है. आइए जानते हैं आखिर खेसारी ने ऐसा क्या कह दिया जिससे भोजपुरी सिनेमा की पोल खुल गई है?

कास्टिंग काउच पर दिया दो टूक जवाब

एक पॉडकास्ट के दौरान जब खेसारी लाल यादव से सीधा सवाल पूछा गया कि क्या भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी कास्टिंग काउच या कॉम्प्रोमाइज जैसी चीजें चलती हैं. इस पर एक्टर ने बिना किसी झिझक के बेहद सरल और दो टूक जवाब दिया और माना कि इंडस्ट्री में यह सब होता है.

---Advertisement---

त्रियों के दावों पर उठाया सवाल

अभिनेखेसारी लाल यादव ने कहा कि आप भोजपुरी की किसी भी बड़ी हीरोइन से इस बारे में पूछेंगे तो वह यही कहेगी कि हां इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच चलता है. लेकिन वह तुरंत यह भी जोड़ देती हैं कि उनके खुद के साथ ऐसा कभी कुछ गलत नहीं हुआ है और वह यहां सिर्फ अपने टैलेंट के दम पर आई हैं

खेसारी का हीरोइनों से बड़ा सवाल

एक्टर ने सभी बड़ी अभिनेत्रियों को आड़े हाथों लेते हुए सवाल किया कि भोजपुरी इंडस्ट्री में गिन-चुनकर सिर्फ 10 टॉप हीरोइनें हैं. जब ये सभी 10 की 10 हीरोइनें कैमरे पर आकर यही कहती हैं कि उनके साथ कभी कुछ गलत नहीं हुआ, तो मेरा सीधा सवाल है कि फिर यह कास्टिंग काउच आखिर किसके साथ होता है.

---Advertisement---

बयानों को बताया विरोधाभासी

खेसारी लाल यादव ने अभिनेत्रियों के बयानों में छिपे विरोधाभास को उजागर किया. उनका कहना था कि एक तरफ सभी यह मानती हैं कि इंडस्ट्री में कॉम्प्रोमाइज जैसी गंदगी मौजूद है, लेकिन दूसरी तरफ कोई भी इसे अपने साथ होना स्वीकार नहीं करता. ऐसे में सच क्या है, यह समझ से परे है.

झूठी कसमों पर कसा तंज

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी हीरोइनों को जमकर रोस्ट किया. उन्होंने तंज कसते हुए यहां तक कह दिया कि इंडस्ट्री की हीरोइनें तो बात बदलने के लिए गीता पर हाथ रखकर भी झूठी कसम खा लेंगी और उसे भी धोखा दे देंगी. उनके इस तीखे बयान के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार बहस छिड़ गई है.

---Advertisement---
First published on: Jun 05, 2026 06:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola