Thursday, 6 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Pawan Singh: मुझे बच्चा चाहिए… IVF के जरिए मां बनेंगी पत्नी ज्योति सिंह? झगड़े के बीच पवन सिंह के घर गूंजेगी किलकारियां

तलाक की लड़ाई के बीच पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने मां बनने की इच्छा जाहिर की. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह IVF के जरिए भी मां बनेंगी.

भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ है, जिसको लेकर हाल में उन्होंने खुलासा किया जो हैरान करने वाला है. दरअसल पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह की शादी लंबे समय से विवादों में है. दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. जहां पवन सिंह इस रिश्ते को खत्म करना चाहते हैं, वहीं ज्योति सिंह कई बार कह चुकी हैं कि वह अपनी शादी बचाना चाहती हैं. इसी बीच ज्योति का एक नया बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने मां बनने की अपनी इच्छा जताई है.  

ज्योति ने जताई इच्छा

हाल ही में ज्योति सिंह एक IVF सेंटर पहुंचीं, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि हर महिला की तरह उनका भी सपना है कि वह मां बनें और अपनी जिंदगी में बच्चे की खुशियां महसूस करें. उन्होंने कहा, 'मैं भी एक महिला हूं. मेरा भी मन करता है कि मेरा एक बच्चा हो और मैं भी मां बनूं.'

---Advertisement---

सोशल मीडिया पर बयान वायरल

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भविष्य में IVF के जरिए मां बनने पर विचार करेंगी, तो ज्योति ने बिना झिझक कहा, 'बिल्कुल, क्यों नहीं? अगर भविष्य में मुझे ऐसा महसूस हुआ तो मैं जरूर IVF का सहारा लूंगी.' उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह लोगों को IVF के बारे में जागरूक कर रही हैं, तो जरूरत पड़ने पर खुद भी इस प्रोसेस को अपनाने से पीछे नहीं हटेंगी.

मां बनना चाहती हैं ज्योति

ज्योति सिंह की बातों से साफ है कि वह मां बनने की इच्छा रखती हैं. हालांकि, मौजूदा परिस्थितियों और निजी जीवन में चल रहे विवादों के कारण उनका यह सपना अभी अधूरा है.

---Advertisement---

कब हुई थी पवन-ज्योति की शादी?

बता दें कि पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी. उनकी पहली पत्नी का निधन हो चुका था. शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और मामला कोर्ट तक पहुंच गया. फिलहाल दोनों के बीच तलाक की कानूनी प्रोसेस जारी है.

ज्योति ने लगाए थे ये आरोप

इस दौरान ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर घरेलू हिंसा और जबरन अबॉर्शन कराने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए थे. वहीं पवन सिंह ने हमेशा इन आरोपों से इनकार किया है. इन मामलों पर कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है और अदालत में सुनवाई चल रही है.

---Advertisement---

कमेंट्स की आई बाढ़

बहरहाल, अब ज्योति सिंह का मां बनने को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उनके इस बयान पर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोग उनके फैसले का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ इसे उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा बेहद भावुक बयान मान रहे हैं.

First published on: Aug 06, 2026 03:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola