Thursday, 4 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कोई BHU से ग्रेजुएट तो कोई सिर्फ 10वीं पास! Pawan Singh से Akshara Singh तक, आखिर कितने पढ़े-लिखे हैं ये भोजपुरी सुपरस्टार्स?

---विज्ञापन---

एक दौर था जब भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों को बॉलीवुड और टीवी स्टार्स के मुकाबले कम आंका जाता था, लेकिन आज के समय में इन सितारों का सिक्का हर तरफ चल रहा है. टीवी से लेकर बॉलीवुड तक इनकी भारी डिमांड है और ये आलीशान जिंदगी जी रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि करोड़ों दिलों पर राज करने वाले आपके ये पसंदीदा भोजपुरी सुपरस्टार्स असल जिंदगी में कितने पढ़े लिखे हैं? इनमें से कोई देश की बड़ी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट है तो कोई सिर्फ दसवीं तक ही पढ़ पाया. चलिए जानते हैं इन स्टार्स की एजुकेशन क्वालिफिकेशन...

मनोज तिवारी (MPEd डिग्री)

भोजपुरी सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत करने वाले और अब राजनेता बन चुके मनोज तिवारी इस इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे सितारों में से एक हैं. उन्होंने देश की मशहूर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी यानी BHU से फिजिकल एजुकेशन में मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (MPEd) की डिग्री हासिल की है.

---Advertisement---

पवन सिंह (ग्रेजुएट)

भोजपुरी के 'पावर स्टार' कहे जाने वाले पवन सिंह आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. उनकी पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने आरा के एचएनके से अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की थी. इसके बाद उन्होंने महाराजा कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है.

खेसारी लाल यादव (10वीं पास)

अपनी दमदार एक्टिंग और गायकी से धमाल मचाने वाले खेसारी लाल यादव आज सफलता के शिखर पर हैं. हालांकि उनका शुरुआती जीवन काफी संघर्षों से भरा रहा है. आर्थिक तंगी और बेहद गरीब परिवार से होने की वजह से वह ज्यादा नहीं पढ़ सके और सिर्फ 10वीं तक ही पढ़ाई कर पाए.

---Advertisement---

अक्षरा सिंह (अधूरी पढ़ाई)

भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार अक्षरा सिंह ने हाल ही में बॉलीवुड डेब्यू भी किया है. अक्षरा सिंह ने अपनी स्कूल की पढ़ाई के बाद आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेज के ग्रेजुएशन में एडमिशन तो लिया था लेकिन एक्टिंग में करियर बनाने के चलते उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी.

आम्रपाली दुबे (ग्रेजुएट)

भोजपुरी सिनेमा की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक आम्रपाली दुबे पढ़ाई के मामले में भी आगे हैं. उन्होंने मुंबई के भवन्स कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है और इसके बाद फिल्मों में अपना करियर बनाया.

---Advertisement---

मोनालिसा (संस्कृत से ग्रेजुएशन)

भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ टीवी की दुनिया का बड़ा नाम बन चुकीं एक्ट्रेस मोनालिसा कोलकाता की रहने वाली हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई भी वहीं से की है. मोनालिसा ने कलकत्ता यूनिवर्सिटी से संस्कृत विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.

रवि किशन (12वीं पास)

भोजपुरी के साथ-साथ बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में काम कर चुके सुपरस्टार रवि किशन वर्तमान में गोरखपुर से सांसद हैं. रवि किशन ने केवल 12वीं क्लास तक पढ़ाई की है. इसके बाद वह एक्टिंग सीखने के लिए अपने सपनों के शहर मुंबई आ गए थे.

---Advertisement---

रानी चटर्जी (BA पास)

भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने कई सालों तक इंडस्ट्री पर राज किया है. फिल्मों में आने के साथ ही उन्होंने अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान दिया. रानी चटर्जी ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है और उनके पास बीए की डिग्री है.

First published on: Jun 04, 2026 08:45 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola