Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

भोजपुरी संगीत के ये 6 सितारे हैं असली धरोहर, एक बनीं ‘बिहार की कोकिला’, दूसरी ने असम से आकर जीता दिल

---विज्ञापन---

भोजपुरी संगीत की बात होते ही अक्सर पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और निरहुआ जैसे स्टार्स के नाम जहन में उतर आते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं, वो कौनसे सितारे हैं, जिन्होंने भोजपुरी लोक संगीत को असली पहचान दिलाई. ये वो कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी आवाज और कला के दम पर इस विरासत को पीढ़ी दर पीढ़ी जिंदा रखा.

सबसे पहले स्ठान पर कौन?

भोजपुरी लोक संगीत के छह अनमोल रत्नों हैं, जिन्होंने इस संस्कृति को देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में पहचान दिलाई. सबसे पहले स्थान पर शारदा सिन्हा हैं, जिन्हें प्यार से 'बिहार की कोकिला' कहा जाता था. छठ पूजा हो या कोई पारंपरिक भोजपुरी आयोजन, उनके गीत आज भी लोगों की पहली पसंद हैं.  

---Advertisement---

पद्म विभूषण सम्मानित शारदा सिन्हा

'उगी हे सुरुज देव', 'केलवा के पात पर' और 'हो दीनानाथ' जैसे गीत उन्हें अमर बना चुके हैं. खास बात यह है कि उन्होंने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' में भी अपनी आवाज दी थी. उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और मरणोपरांत पद्म विभूषण जैसे सम्मान मिले.

भोजपुरी का शेक्सपियर

भोजपुरी लोक संस्कृति की चर्चा भिखारी ठाकुर के बिना अधूरी है. उन्हें 'भोजपुरी का शेक्सपियर' कहा जाता है. उन्होंने अपने नाटकों और लोकगीतों के जरिए समाज में फैली कुरीतियों, पलायन और महिलाओं की समस्याओं को उठाया. उनकी रचनाएं आज भी बेहद प्रासंगिक मानी जाती हैं.

---Advertisement---

पद्म श्री से सम्मानित गायिका

मालिनी अवस्थी ने भोजपुरी, अवधी और लोक संगीत को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. पद्म श्री से सम्मानित मालिनी अपनी सुरीली आवाज और लोकगीतों की प्रस्तुति के लिए जानी जाती हैं.

असम से आकर बनाई पहचान

इस लिस्ट में कल्पना पटवारी का नाम भी खास है. असम से आने वाली कल्पना ने भोजपुरी संगीत में अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने पारंपरिक भोजपुरी गीतों को आधुनिक अंदाज में पेश कर नई पीढ़ी के बीच लोकप्रिय बनाया.

---Advertisement---

भोजपुरी संगीत का बड़ा नाम

लोकगायक भरत शर्मा व्यास भी भोजपुरी संगीत का बड़ा नाम हैं. उन्होंने हजारों लोकगीत गाए हैं और सामाजिक विषयों को अपनी गायकी का हिस्सा बनाया. उनके कई गीत आज भी ग्रामीण इलाकों में खूब सुने जाते हैं.

नई पीढ़ी के कलाकार

वहीं दीपाली सहाय नई पीढ़ी की उन कलाकारों में शामिल हैं, जो भोजपुरी लोक संगीत को नए दौर के दर्शकों तक पहुंचा रही हैं. गायिका होने के साथ-साथ वह एक्टर, होस्ट और डायरेक्टर भी हैं.

---Advertisement---

भोजपुरी लोक संगीत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया

इन सभी कलाकारों ने अपनी कला से भोजपुरी लोक संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. यही वजह है कि आज भोजपुरी लोक संस्कृति की गूंज देश की सीमाओं से निकलकर दुनिया के कई देशों तक सुनाई देती है.

First published on: Jun 19, 2026 11:49 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola