Friday, 31 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

पवन सिंह को हुई गंभीर बीमारी? मेडिकल रिपोर्ट देख टेंशन में आए पावर स्टार

---विज्ञापन---

पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे भोजपुरी सितारों से सजा नया रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' 2 अगस्त से टीवी और ओटीटी पर दस्तक देने जा रहा है. शो के ऑनएयर होने से पहले ही इसके प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन प्रोमो में कॉमेडी, ड्रामा और मनोरंजन का ऐसा तड़का देखने को मिल रहा है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है.

प्रोमो ने शो को लेकर बढ़ाई उत्सुकता

हाल ही में रिलीज हुए पहले प्रोमो में बिहार के नेता तेज प्रताप यादव अपने अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं.उनकी एंट्री होते ही 'तेज प्रताप भइया जिंदाबाद' के नारे गूंजने लगते हैं. इसके बाद वह एक जनसभा जैसी व्यवस्था में पहुंचते नजर आते हैं और खुद बांसुरी बजाकर लोगों का मनोरंजन करते हैं. फिर एक छात्र को भी बांसुरी बजाने के लिए कहते हैं, लेकिन जब छात्र ऐसा नहीं कर पाता तो तेज प्रताप मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'अरे, इसे जूठा मत करो.' इसके बाद वह छात्रों से उनकी परेशानियां पूछते हैं और उन्हें योग करने की सलाह भी देते हैं. उनका यह अनोखा अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

---Advertisement---

क्या हुआ पावर स्टार पवन सिंह को?

वहीं दूसरे प्रोमो में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का मजेदार अंदाज देखने को मिलता है. वह अपने साथियों के बीच बैठे नजर आते हैं और किसी मेडिकल रिपोर्ट को लेकर काफी परेशान दिखाई देते हैं. वह पूछते हैं, 'रिपोर्ट सही आएगी न?' तभी एक साथी उन्हें दिलासा देता है कि इतने लोगों की दुआएं उनके साथ हैं, उन्हें कुछ नहीं होगा.

पवन सिंह ने बताई अपनी बीमारी

इसी बीच पवन सिंह कहते हैं, 'यार, मुझे सोचने की बीमारी है. मैं बहुत ज्यादा सोचता हूं.' इसके बाद कमरे में एक शख्स मेडिकल रिपोर्ट लेकर आता है. रिपोर्ट देखने के बजाय वह एलेक्सा से पूछता है कि TLC का मतलब क्या होता है. एलेक्सा जवाब देती है, Tender, Loving and Caring.' यह सुनकर माहौल और भी मजेदार हो जाता है.

---Advertisement---

पवन सिंह ने क्यों गुस्से में फेंकी मेडिकल रिपोर्ट?

पवन सिंह फिर बार-बार अपनी किडनी ठीक होने की बात पूछते हैं, लेकिन जब उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिलता तो वह गुस्से में रिपोर्ट जमीन पर फेंक देते हैं और डॉक्टर को फोन लगा देते हैं. डॉक्टर यह जानकर हैरान रह जाता है कि मेडिकल रिपोर्ट समझने के लिए एलेक्सा की मदद ली जा रही थी.

शो की सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा?

शो के इन दोनों प्रोमो ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है. दर्शक पवन सिंह के कॉमिक अंदाज और तेज प्रताप यादव की अनोखी एंट्री को काफी पसंद कर रहे हैं. अब फैंस को 2 अगस्त का इंतजार है, जब 'भोजपुरी बवाल' का असली मनोरंजन शुरू होगा.

---Advertisement---
First published on: Jul 31, 2026 01:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola