Wednesday, 5 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bhojpuri Bawaal Cast Fees: पवन सिंह से काजल राघवानी तक… जानें ‘भोजपुरी बवाल’ के लिए इन सेलेब्स को कितनी मिली फीस?

Bhojpuri Bawaal Cast Fees: अगर आप भी भोजपुरी स्टार्स के फैन हैं, तो 'भोजपुरी बवाल' आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. इस रियलिटी शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े-बड़े दिग्गजों की अनफिल्टर्ड जिंदगी देखने को मिल रही है. चलिए जानते हैं कि पवन सिंह से लेकर तेज प्रताप यादव तक, इस शो के लिए किसको कितनी फीस मिली है.

Bhojpuri Bawaal Cast Fees: भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में पहली बार एक ऐसा अनस्क्रिप्टेड रियलिटी शो आया है, जिसने आते ही इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है. इस शो का नाम है 'भोजपुरी बवाल', जो कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है. शो की सबसे खास बात यह है कि इसमें पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे बड़े नाम एक साथ नजर आ रहे हैं. अब दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस धमाकेदार शो में नजर आने वाले इन सितारों ने कितनी तगड़ी फीस वसूली है.

पवन सिंह

'भोजपुरी बवाल' शो में पावर स्टार पवन सिंह का दबंग अंदाज और उनका बेबाक रवैया पहले ही एपिसोड से छाया हुआ है. इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार होने के नाते, पवन सिंह इस शो के सबसे महंगे सेलिब्रिटी हो सकते हैं. रिपोर्ट्स और उनकी फिल्मों की फीस (40 से 50 लाख रुपये) के हिसाब से देखा जाए तो मेकर्स ने पवन सिंह को शो में लाने के लिए काफी मोटी रकम खर्च की होगी. शो में उनके एटीट्यूड और उनकी एंट्री को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनको बाकी सितारों की तुलना में सबसे ज्यादा फीस ऑफर की गई होगी.

---Advertisement---

दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'

भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार और नेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भी इस रियलिटी शो का मुख्य हिस्सा हैं. निरहुआ की फैन फॉलोइंग यूपी और बिहार में जबरदस्त है. आम तौर पर निरहुआ अपनी एक फिल्म के लिए 30 से 35 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं. 'भोजपुरी बवाल' में उनकी एंट्री और बाकी सितारों के साथ उनके मजेदार तालमेल को देखते हुए लगता है कि मेकर्स ने उन्हें भी एक अच्छी फीस दी होगी. शो में उनकी मौजूदगी टीआरपी के लिहाज से काफी फायदेमंद मानी जा रही है.

आम्रपाली दुबे

भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली आम्रपाली दुबे शो के प्रोमो से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं. कभी मेकअप रूम में बातचीत हो तो कभी इमोशनल बातें, आम्रपाली का हर अंदाज दर्शकों को पसंद आ रहा है. एक्ट्रेस आमतौर पर अपने एक प्रोजेक्ट के लिए 10 से 15 लाख रुपये से ज्यादा लेती हैं. ऐसे में इस अनस्क्रिप्टेड रियलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए उन्हें भी मेकर्स की तरफ से एक बहुत ही शानदार पैकेज और मोटी फीस दी गई है.

---Advertisement---

काजल राघवानी और नीलम गिरी

शो में काजल राघवानी, नीलम गिरी और रानी चटर्जी की तिकड़ी भी खूब धमाल मचा रही है. काजल और नीलम की जोड़ी अपने बेबाक बयानों और मजेदार गॉसिप्स की वजह से चर्चा में है. भोजपुरी सिनेमा की ये टॉप अभिनेत्रियां भी अपने हर प्रोजेक्ट के लिए 8 से 12 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रियलिटी शो में अपनी रियल लाइफ पर्सनालिटी दिखाने के लिए मेकर्स ने इन्हें भी इनकी मार्केट वैल्यू के हिसाब से बहुत अच्छी सैलरी ऑफर की है.

तेज प्रताप यादव

'भोजपुरी बवाल' में सबसे हैरान करने वाली एंट्री बिहार के राजनेता तेज प्रताप यादव की रही है. हालांकि, एक राजनेता होने के नाते उनकी फीस को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें शो का स्पेशल अट्रैक्शन बनाने के लिए एक भारी बजट तय किया गया है.

---Advertisement---
First published on: Aug 05, 2026 11:39 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola