---विज्ञापन---
अक्षरा सिंह के लिए क्यों खास है ‘ईठा’? श्रद्धा कपूर संग फोटो शेयर कर बोलीं- शुक्रिया
अक्षय कुमार के साथ धमाल मचाने के बाद अब भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह श्रद्धा कपूर के साथ बड़े पर्दे पर गदर काटेन को आ रहीं हैं, हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की जिन्हें देखकर फैंस दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं, इन तस्वीरों में अक्षरा और श्रद्धा के बीच का खास बॉन्ड भी दिखाई दे रहा है.
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. अक्षरा जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म 'ईठा' में नजर आने वाली हैं. यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में अक्षरा एक अहम किरदार निभा रही हैं. इस बड़े मौके को पाकर एक्ट्रेस काफी भावुक हो गई हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है.
श्रद्धा कपूर के साथ दिखा अक्षरा का खास अंदाज
अक्षरा सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में उनका मराठी अंदाज देखने को मिल रहा है. मराठी साड़ी, नाक में नथ और बालों में गजरा लगाए अक्षरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनके लुक में एक अलग ही रौब और तेवर नजर आ रहा है.
तस्वीर में दिखी खास बॉन्डिंग
एक तस्वीर में अक्षरा सिंह श्रद्धा कपूर को फ्लाइंग किस देती दिखाई दे रही हैं. दोनों की यह प्यारी तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है. तस्वीरों से साफ है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग बन गई है.
श्रद्धा कपूर की तारीफ में कही दिल छू लेने वाली बात
अक्षरा सिंह ने अपनी पोस्ट में बताया कि वह काफी समय से फिल्म से जुड़ी इस बात को अपने दिल में छिपाकर रखे हुए थीं. अब फिल्म की रिलीज से पहले वह अपनी खुशी जाहिर कर सकती हैं.
'श्रद्धा रहीं हमेशा प्रेरणा'
भोजपुरी क्वीन ने श्रद्धा कपूर की तारीफ में दिल छू लेने वाली बात कही, उन्होंने कहा कि 'ईठा' मेरे लिए एक इमोशन है. मेरी श्राद्धा, मैंने हमेशा एक अभिनेता के रूप में आपकी प्रशंसा की है, लेकिन काम करते हुए आपको करीब से जानना मेरे लिए और भी ख़ास रहा. आगे उन्होंने कहा कि आप बहुत ही खूबसूरत इंसान हैं, और आपके साथ स्क्रीन शेयर करने का अनुभव मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा.
लक्ष्मण सर को कहा दिल से शुक्रिया
अक्षरा सिंह ने फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण सर का भी खास तौर पर धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि उन पर भरोसा जताने और इतना बड़ा मौका देने के लिए वह उनकी आभारी हैं. इसके साथ ही उन्होंने करिश्मा मैम और फिल्म की पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया. बता दें, फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.