---विज्ञापन---
‘वो 10 जगह मुंह मार रहा है…’ भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लेकर आगबबूला हुईं अक्षरा सिंह, निकाली जमकर भड़ास
भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह और पवन सिंह का पुराना विवाद रहा है. ऐसे में एक्ट्रेस से अक्सर पवन सिंह संग उनके रिश्ते के बारे में पूछा जाता है. वहीं इस बार सवालों से परेशान होकर अक्षरा सिंह ने जमकर खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने सीधा पवन सिंह पर निशाना साधा है.
दरअसल हाल ही में अक्षरा सिंह टीवी होस्ट सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में पहुंचीं. यहां अक्षरा ने खुद को लेकर ढेर सारी बाते कीं. वहीं पवन सिंह को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, " इस बात को जमाना बीत चुका है. मुझे भी अपना जीवन बसाना है. एक ही जगह उलझ कर नहीं रह सकती. वो दस जगह लड़कियों के साथ इधर-उधर घूम रहा है, उससे कोई सवाल नहीं पूछ रहा."
अक्षरा सिंह ने आगे कहा, "मुझे कोई चैन से जीने नहीं दे रहा. क्या सिर्फ इसलिए कि मैं लड़की हूं? क्या यह मेरा गुनाह है? एक अफेयर हो गया तो क्या हो गया, फिर मुझे फांसी पर लटका दो? अगर हर दूसरे–तीसरे दिन मेरे ऊपर ऐसे सवाल उठते रहेंगे, सोशल मीडिया पर मेरी रील्स बना दी जाएंगी, मेरे वीडियो को उसके साथ लिंक करके दिखाया जाएगा, तो मेरी जिंदगी कभी बच ही नहीं पाएगी.”
पवन सिंह पर सीधे निशान साधते हुए अक्षरा ने कहा, "हर दिन इस पर बात क्यों हो? वो 10 जगह मुंह मारे जा रहा है, वो सब पब्लिक में है... सब जगह है. उसका चरित्र क्या है, फिर भी लोग उससे क्यों नहीं पूछ रहे कि तुमने जिंदगी में क्या किया होगा? मैं क्यों इस सवाल का जवाब दूं? मैं इस पर चर्चा नहीं करती."
वहीं इंटरव्यू के दौरान अक्षरा सिंह ने पवन को पहचानने से भी मना किया. एक्ट्रेस ने साफ किया कि उनका अब पवन सिंह से कोई लेना-देना नहीं है. ऐसे में पवन सिंह को लेकर उनसे कोई सवाल ना किया जाए. अक्षरा ने अपनी बातों से जोर दिया कि ये सब पवन सिंह से क्यों नहीं पूछा जाता है.
बता दें अक्षरा सिंह पहले पवन सिंह पर शारीरिक प्रताड़ना और कंट्रोलिंग बिहेवियर के आरोप लगा चुकी हैं. 2019 में उन्होंने FIR भी दर्ज करवाई थी, जिसमें उन्होंने पवन सिंह पर धमकी देने और सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें-वीडियो फैलाने का आरोप लगाया था.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.