Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

O Romeo से पहले देख लें शाहिद कपूर की ये 5 फिल्में, OTT पर हैं मौजूद

शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'ओ' रोमियो' 13 फरवरी 2026 को रिलीज हो रही है. ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है. हर कोई इस फिल्म से शाहिद का इंटेंस अवतार देखने को बेताब है. शाहिद कपूर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में की हैं. 'हैदर' जैसी खतरनाक एक्शन थ्रिलर से लेकर रोमांटिक ड्रामा 'जब वी मेट' तक, शाहिद का हर एक किरदार यादगार रहा है. शाहिद की ये 5 फिल्में भी आपको बेहद पसंद आएंगी.

शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'ओ' रोमियो' 13 फरवरी 2026 को रिलीज हो रही है. ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है. हर कोई इस फिल्म से शाहिद का इंटेंस अवतार देखने को बेताब है. शाहिद कपूर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में की हैं. 'हैदर' जैसी खतरनाक एक्शन थ्रिलर से लेकर रोमांटिक ड्रामा 'जब वी मेट' तक, शाहिद का हर एक किरदार यादगार रहा है. शाहिद की ये 5 फिल्में भी आपको बेहद पसंद आएंगी.

Jab We Met- शाहिद कपूर और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म ‘जब वी मेट’ आज भी दर्शकों के दिल में खास जगह बनाए हुए है. फिल्म की कहानी आदित्य कश्यप (शाहिद कपूर) से शुरू होती है, जो एक दुखी व्यवसायी है और आत्महत्या करने की कगार पर है और यूं ही एक ट्रेन में सवार हो जाता है. वहां उसकी मुलाकात गीत ढिल्लों (करीना कपूर खान) से होती है, जो एक हंसमुख पंजाबी लड़की है और अपने प्रेमी के साथ भागने का प्लान बना रही है. फिल्म में ट्विस्ट तब आता है, जब वो दोनों एक सुनसान स्टेशन पर फंस जाते हैं, जिससे आदित्य को गीत को घर पहुंचाने में मदद करनी पड़ती है. इसके आगे की कहानी आपका दिल जीत लेगी. इसे आप Amazon Prime Video और JioHotstar पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

Udta Punjab- उड़ता पंजाब में शाहिद कपूर का किरदार देखते ही बनता है. फिल्म में उन्होंने नशे के आदी रॉकस्टार टॉमी सिंह का दमदार और बेबाक किरदार निभाया है. ये फिल्म राज्य में फैले मादक पदार्थों के संकट में फंसे चार किरदारों की कहानी बयां करती है. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.

Kabir Singh- रोमांस और एक्शन से भरपूर फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर एक अलग ही अंदाज में दिखे थे. कबीर सिंह विजय देवरकोंडा स्टारर तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है. इस फिल्म को लेकर काफी कंट्रोवर्सी हुई, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की. इसमें शाहिद के साथ कियारा आडवाणी भी लीड रोल में थीं. इसे आप JioHotstar पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

Deva- एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म में शाहिद कपूर ने देव अंब्रे का किरदार निभाया है, जो एक गुस्सैल और विद्रोही पुलिस अधिकारी है और अपने करीबी दोस्त और सहकर्मी की हत्या का रहस्य सुलझाने के लिए निकल पड़ता है. हालांकि, एक बाइक दुर्घटना में उसकी याददाश्त चली जाती है. इसके बाद फिल्म में गजब का ट्विस्ट देखने को मिलता है. फिल्म आपको Netflix पर मिल जाएगी.

Haider- साल 2014 में आई फिल्म हैदर की कहानी साल 1995 के उग्रवाद प्रभावित कश्मीर संघर्षों की पृष्ठभूमि पर आधारित. फिल्म विलियम शेक्सपियर की त्रासदी, हैमलेट का आधुनिक रूपांतरण है. इसमें हैदर (शाहिद कपूर) श्रीनगर लौटता है, ताकि सुरक्षा बलों द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद अपने पिता के लापता होने के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके. उसे ये देखकर गहरा सदमा लगता है कि उसकी माँ, गजाला (तब्बू ), उसके चाचा, खुर्रम (केके मेनन) के साथ रह रही है. बाद में हैदर को पता चलता है कि खुर्रम ने उसके पिता के साथ विश्वासघात किया था. आगे की कहानी आप ZEE5 पर देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Feb 12, 2026 09:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो