Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘धुरंधर 2’ के मेजर इकबाल और हमजा की जोड़ी है कमाल, पर्दे के पीछे दिखा दोनों का ‘ब्रोमांस’, ये रहा सबूत

---विज्ञापन---

आदित्य धर की धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार धुंआधार कमाई कर रही है. फिल्म ने दुनिया भर में 1392.23 करोड़ की कमाई कर ली है. इतना ही नहीं फिल्म का हर किरदार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. रणवीर सिंह से लेकर आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त तक अपने किरदारों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. मूवी में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह रंगी का रोल किया है. इसके अलावा अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल का किरदार निभाया है.

धुरंधर 2 में जहां देखने को मिला है कि मेजर इकबाल और हमजा अली एक दूसरे के जबरदस्त दुश्मन है. दोनों के बीच फिल्म में खूनी जंग देखने को मिली है. लेकिन पर्दे के पीछे रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल के बीच ब्रोमांस देखने को मिल रहा है.

---Advertisement---

दरअसल, हाल ही में अर्जुन रामपाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने इस वीडियो के साथ तमाम तस्वीरें जोड़ी हैं और अपनी हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 के सेट से भी कई फोटोज पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों में अर्जुन रामपाल रणवीर सिंह के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं. दोनों के बीच एक खास बॉन्ड नजर आ रहा है. वीडियो की शुरुआत अर्जुन रामपाल की उन तस्वीरों से होती है, जब वह चॉकलेट बॉय कहे जाते थे. इसके बाद वह मेजर इकबाल और हमजा की फोटोज को जोड़ते हैं. जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए, एक दूसरे से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद की तस्वीर में वह डायरेक्टर आदित्य धर के साथ और फिल्म के अन्य कलाकारों के साथ दिख रहे हैं.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्जुन रामपाल ने कैप्शन में लिखा, "बचपन में काउबॉय का खेल खेलने से लेकर, अपनी पहली फिल्म मोक्ष मिलने तक और अब धुरंधर तक मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानता हूं कि इस सफर में मेरे साथ वे सभी लोग रहे जो इसका हिस्सा थे. मेरी प्यारी फैन फैमिली. इस सफर में मेरे साथ बने रहने के लिए आपका शुक्रिया. इस जबरदस्त धुरंधर फैमिली, आदित्य धर, ओजस गौतम का भी शुक्रिया, जो मेरे लिए मजबूत सहारा बने."

---Advertisement---

उन्होंने इस पोस्ट में कई लोगों को टैग किया और रणवीर सिंह समेत सभी के लिए अर्जुन ने कहा, " और हां मेरा बब्बर शेर. यह लिस्ट तो अभी और लंबी होती जाएगी. मैं तो खुशी से फूला नहीं समा रहा हूं. सब्र लगन और जुनून इन तीनों का साथ मत छोड़ना, फिर देखना तुम्हारे सारे सपने सच हो जाएंगे. धुरंधर द रिवेंज और हां अपने जादुई म्यूजिक से सबको दीवाना बनाने वाले शाश्वत सचदेव आपका म्यूजिक तो कमाल का है. एक्शन टीम के शानदार @dokkaebi530 और @msjoeykim... आप सबका हर चीज के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया."

बता दें कि अर्जुन रामपाल फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है. उन्होंने तमाम बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. वह प्यार इश्क और मोहब्बत, मोक्ष, दीवानापन, दिल है तुम्हारा, आंखें, तहजीब, ओम शांति ओम, रॉक ऑन, राजनीति जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

---Advertisement---
First published on: Mar 31, 2026 12:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola