Sunday, 13 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 18 के टॉप 5 कौन? पॉपुलैरिटी रैंकिंग में बड़ा खुलासा

Bigg Boss 18 Top 5 Contestants: बिग बॉस 18 की इस हफ्ते की पॉपुलैरिटी रैंकिंग लिस्ट सामने आ गई है। वहीं इस लिस्ट में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स का भी खुलासा हो गया है। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

Bigg Boss 18 Top 5 Contestants: बिग बॉस 18 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। फिनाले में सिर्फ 2 हफ्ते रह गए हैं। कंटेस्टेंट्स का गेम भी अब खुलकर सामने आ रहा है। शो की लेटेस्ट रैंकिंग लिस्ट सामने आई है। इसमें टॉप 5 कंटेस्टेंट्स का खुलासा हो गया है। इसमें साफ हो गया है कि किस कंटेस्टेंट्स को ऑडियंस पसंद कर रही हैं और किसे पसंद नहीं कर रही हैं। वहीं, ईशा सिंह के फैंस के लिए बुरी खबर है कि वो इस लिस्ट से बाहर हो गई हैं। आइए आपको बताते हैं टॉप 5 की लिस्ट में किस-किस सदस्य के नाम हैं?

नंबर वन पर कौन?

बिग बॉस के फैन पेज ‘द खबरी तक’ के आधार पर घर का लाडला विवियन डीसेना इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। पहले ही दिन से विवियन पॉपुलैरिटी रैंकिंग लिस्ट में ऊपर ही रहे हैं। हालांकि पिछले हफ्ते रजत दलाल ने विवियन को लिस्ट में नीचे धकेल कर पहले नंबर की पोजीशन पर कब्जा कर लिया था। इस हफ्ते फिर से विवियन पहले नंबर पर आ गए हैं। एक्स पर उन्हें 10.9 k वोट्स मिले हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 की टाइमिंग में बदलाव, जानें फैंस को कितना करना होगा इंतजार?

---विज्ञापन---

कौन सा कंटेस्टेंट किस पोजीशन पर?

विवियन के बाद दूसरे नंबर पर करणवीर मेहरा हैं। करण को 9.3 k वोट्स मिले हैं। वहीं, तीसरे पोजीशन की बात करें तो नंबर तीन पर रजत दलाल हैं। रजत को 8.7 k वोट्स मिले। चौथे नंबर की पोजीशन पर चाहत पांडे ने कब्जा जमाकर सबको चौंका दिया। चाहत को 7.2 k वोट्स मिले। पांचवें नंबर पर अविनाश मिश्रा ने अपनी जगह बनाई। अविनाश को 6.3 k वोट्स मिले।

ईशा लिस्ट से आउट

ईशा सिंह की बात करें तो ईशा इस लिस्ट में कहीं नहीं हैं। जबकि वो कलर्स फेस रह चुकी हैं और बाहर भी उनकी काफी फैन फॉलोइंग है। इसके बाद भी ईशा अपनी जगह इस लिस्ट में नहीं बना पाईं। दरअसल, ईशा का गेम ऑडियंस को कुछ खास नहीं लग रहा है। ऐसा लग रहा है कि वो सिर्फ अविनाश की वजह से ही शो में टिकी हुई हैं। वहीं, अगर ऐसा ही रहा तो ईशा फिनाले तक भी नहीं पहुंच पाएंगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर ‘फायर’ बनेगी अल्लू अर्जुन की फिल्म, कब और कहां रिलीज होगी Pushpa 2

First published on: Jan 06, 2025 12:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola