Friday, 9 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

इस सस्पेंस-थ्रिलर की कहानी देख ‘महाराजा’ भी भूल जाएंगे

Best Suspesne Thriller: अगर आपको ‘महाराजा’ पसंद आई तो इस फिल्म को देखने के बाद आप उसे भी भूल जाएंगे. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा. टर्न और ट्विस्ट से भरपूर ये फिल्म एक ऐसे मोड़ पर जाती है, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा.

Por Thozhil

Best Suspesne Thriller: सस्पेंस और थ्रिल के मामले में साउथ की फिल्में आज सबसे आगे हैं. ओटीटी पर मौजूद ये फिल्में दर्शकों को लगातार अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं. इनकी शानदार कहानी हर किसी को खूब पसंद आ रही है. विजय सेतुपति स्टारर फिल्म ‘महाराजा’ ने अपनी कहानी से हर किसी का दिल जीत लिया था. इस फिल्म का क्लाइमेक्स कुछ ऐसा था, जिसे देखकर हर किसी ने अपना सिर पकड़ लिया था. लेकिन आज हम आपके लिए उससे भी कुछ धांसू लेरकर आए हैं. साल 2023 की एक ऐसी फिल्म, जिसकी दमदार कहानी के आगे आप ‘महाराजा’ भी भूल जाएंगे. चलिए जानते हैं.

कहानी देख भूल जाएंगे ‘महाराजा’

हम बात कर रहे हैं साल 2023 में आई फिल्म ‘Por Thozhil’ की, जो एक तमिल भाषा की शानदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तारीफें बटोरी थीं. वहीं अब लोग इसे ओटीटी पर जमकर एन्जॉय कर रहे हैं. ‘Por Thozhil’ की कहानी दो पुलिस अफसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सीरियल किलर केस की जांच करते हैं. दोनों पुलिस ऑफिसर अलग-अलग मिजाज के हैं, लेकिन एक केस सुलझाने के लिए दोनों को साथ आना पड़ता है. नए ट्विस्ट और टर्न्स के साथ आगे बढ़ती इस फिल्म का क्लाइमेक्स देखकर आपका माथा घूम जाएगा.

---विज्ञापन---

ओटीटी पर है मौजूद

इसमें आर. सारथकुमार और अशोक सेलवन लीड रोल में हैं. दोनों का दमदार किरदार आपको बेहद पसंद आने वाला है. फिल्म को वेल्स जगरनाथन ने डायरेक्ट किया है. क्राइम इन्वेस्टीगेशन के साथ ही इस फिल्म में साइकोलॉजिकल क्रिमिनल की कहानी दिखती है. अगर आप किसी ढंग की क्राइम-थ्रिलर की तलाश में हैं तो ये फिल्म आपके लिए बेस्ट है. इस फिल्म की पूरी कहानी आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म SonyLIV पर मिल जाएगी.

First published on: Jan 09, 2026 05:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola