Monday, 28 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Rise and Fall 2: शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेट तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से हुए बाहर?

Rise and Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' से सिवेट तोमर को शहजाद पूनावाला के साथ मारपीट करने की वजह से शो से बेदखल कर दिया गया है. 48 घंटे में हुए इस एलिमिनेशन पर स्वरा भास्कर और करण पटेल ने भी सख्त ऐतराज जताया है.

Siwet Tomar eliminated from rise and fall season 2
Siwet Tomar eliminated from rise and fall season 2

Rise and Fall Season 2: ओटीटी और टीवी का सबसे धमाकेदार रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ (Rise and Fall Season 2) शुरू होते ही हाई-वोल्टेज ड्रामे का अड्डा बन गया है! शो को शुरू हुए अभी महज 48 घंटे ही बीते थे कि टावर के अंदर ऐसा बवाल हुआ जिसने सबको हिलाकर रख दिया. ‘रोडीज’ और ‘स्प्लिट्सविला’ फेम ‘सिवेट तोमर’ (Sivet Tomar) शो से बाहर होने वाले पहले एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट बन गए हैं. बीजेपी प्रवक्ता और सह-कंटेस्टेंट ‘शहजाद पूनावाला’ (Shehzad Poonawalla) के साथ हुई भयानक हाथापाई के बाद मेकर्स ने सिवेट को रेड कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया है.

अल्टीमेट रूलर रेस से शुरू हुआ बवाल

शो की शुरुआत में मेकर्स ने ‘अल्टीमेट रूलर’ रेस का ऐलान किया था, जिससे यह तय होना था कि टावर में सबसे ज्यादा पावर किसके पास होगी. वोटिंग के बाद जब सिवेट इस रेस से बाहर हो गए, तो उनसे पूछा गया कि उन्हें सबसे कमजोर डिसीजन-मेकर कौन लगता है. जवाब में सिवेट ने बिना झिझक शहजाद पूनावाला का नाम लिया, और यहीं से दोनों के बीच दुश्मनी की चिंगारी भड़क उठी.

---विज्ञापन---

गर्दन पकड़ी और कपड़े फाड़ दिए

विवाद तब और गहरा गया जब सिवेट को बॉलीवुड एक्ट्रेस ‘स्वरा भास्कर’ के साथ बैठा देखा गया. शहजाद ने सिवेट को टोंट कसते हुए उनके दोहरे रवैये पर सवाल उठाया, क्योंकि शो में आने से पहले सिवेट ने कहा था कि वह स्वरा से बात नहीं करेंगे. बहस इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई पर आ गई. गुस्से में सिवेट ने शहजाद को गर्दन से पकड़कर जमीन पर धकेल दिया, जिससे शहजाद के कपड़े फट गए और उन्हें चोट भी आई.

स्वरा-करण ने दी शो छोड़ने की धमकी

शारीरिक हिंसा के रूल ब्रेक पर एक्शन लेते हुए मेकर्स ने सिवेट को तुरंत शो से एविक्ट कर दिया. हालांकि, स्वरा भास्कर और ‘करण पटेल’ (Karan Patel) इस फैसले से बिल्कुल खुश नहीं थे. दोनों का मानना था कि शहजाद के उकसाने की वजह से यह फाइट हुई. स्वरा ने तो मेकर्स को शो छोड़ने तक की धमकी दे डाली और शहजाद से भी उनकी तीखी बहस देखने को मिली.

---विज्ञापन---

पेंटहाउस वर्सेस तहखाना का खेल

‘अल्टीमेट रूलर’ की रेस के रिजल्ट्स आने के बाद कंटेस्टेंट्स को दो हिस्सों में बांट दिया गया था. करण पटेल, तेज प्रताप यादव, शहजाद पूनावाला, प्रियंका चाहर चौधरी, स्वरा भास्कर, सिवेट तोमर, इरीना रुडाकोवा और राज ग्रोवर को लग्जरी पेंटहाउस में एंट्री मिली. वहीं निहारिका तिवारी, कायरा अनु, अनीश भगत, सारा गुरपाल, मनीष कश्यप, गौतम गुलाटी और काजल राघवानी को तहखाने में रहने के लिए भेज दिया गया.

वीरेंद्र सहवाग का धाकड़ होस्टिंग अंदाज

‘राइज एंड फॉल 2’ को इस बार पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) होस्ट कर रहे हैं, जो अपने ठेठ और बेबाक अंदाज से शो में तड़का लगा रहे हैं. टावर और तहखाने के इस मुश्किल और माइंड-गेम्स से भरे माहौल में पहले ही हफ्ते में हुए इस शॉकिंग एलिमिनेशन ने बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच भी दहशत का माहौल पैदा कर दिया है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 28, 2026 08:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola