Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Battleground में रजत दलाल पर भड़कीं रुबीना दिलैक, शो में फिर उठा फिटनेस पर सवाल

Rubina Dilaik Slams Rajat Dalal: 'बैटलग्राउंड' में एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। शो में रुबीना दिलैक और रजत दलाल की तू-तू-मैं-मैं देखने को मिली। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Rubina Dilaik Slams Rajat Dalal: ‘बैटलग्राउंड’ एक फिटनेस रियलिटी शो है जो शुरुआत से ही चर्चाओं में बना हुआ है। शो में आसिम रियाज और रुबीना दिलैक की लड़ाई ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि आसिम को शो छोड़ना पड़ गया था। वहीं मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है। इसमें शो के जजेस के बीच एक बार फिर विवाद देखने को मिल रहा है। इस पर ये महाभारत रुबीना दिलैक और रजत दलाल के बीच छिड़ा है। शो में रुबीना एक बार फिर रजत पर भड़कती नजर आईं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: ‘हम हिंदुस्तानी…’, अनुपम खेर के भाई ने जम्मू से भेजा वीडियो; भारतीय सेना की बहादुरी को यूं किया बयां

---विज्ञापन---

क्या बोले रजत?

दरअसल हाल ही में रिलीज हुए शो के नए प्रोमो में रजत ने रुबीना के फिटनेस पर सवाल उठाया। इस पर रुबीना के सब्र का बांध टूट गया और वो रजत पर बरस पड़ीं। उनकी लड़ाई तब शुरू हुई जब रुबीना एक कंटेस्टेंट की फिटनेस की तारीफ करती हैं और कहती हैं कि उन्हें कोई हरा नहीं सकता। इसके बाद रजत रुबीना पर तंज कसते हुए कहते हैं कि ये शो कला के बारे में नहीं है।

रजत से क्यों चिढ़ी रुबीना?

रुबीना रजत की इस स्टेटमेंट से काफी चिढ़ जाती हैं और वो पलटवार करते हुए कहती हैं कि ट्रॉफी पावर लिफ्टिंग से नहीं फिटनेस से जीती जाएगी। रुबीना यहीं नहीं रुकती वो आगे कहती हैं कि फिटनेस के बारे में मैं क्या बताऊं, मैंने इंडिया के सबसे बड़े फिटनेस शो पर राज किया है। 2 डिग्री में हम स्टंट करते थे। कभी मत कहना कि फिटनेस के शो में रुबीना क्या कर रही है, मैं परम फिटनेस क्वीन हूं। रुबीना के जवाब के बाद रजत भी चुप बैठ जाते हैं।

---विज्ञापन---

आसिम से भी हुआ था विवाद

दरअसल बीते दिनों आसिम रियाज ने भी रुबीना की फिटनेस पर सवाल उठाए थे। उस दौरान रुबीना ने ज्यादा कुछ नहीं कहा था लेकिन ये मुद्दा काफी बड़ा बन गया था। रुबीना के सपोर्ट में उनके पति अभिनव शुक्ला भी उतर आए थे। जिसके बाद खूब बहसबाजी हुई थीं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की हरकतों पर Rupali Ganguly का फूटा गुस्सा, Fawad Khan को भी दिया मुंहतोड़ जवाब

---विज्ञापन---
First published on: May 09, 2025 09:25 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola