Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

पाकिस्तान की हरकतों पर Rupali Ganguly का फूटा गुस्सा, Fawad Khan को भी दिया मुंहतोड़ जवाब

टीवी की 'अनुपमा' यानी रुपाली गांगुली ने पाकिस्तान पर अपनी भड़ास निकाली है। साथ ही उन्होंने पाक एक्टर फवाद खान को भी मुंहतोड़ जवाब दिया है।

---विज्ञापन---

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। इससे पाकिस्तान बौखलाता दिखाई दिया और बीते गुरुवार की शाम उन्होंने भारत के कई इलाकों में मिसाइल छोड़ी, हालांकि उसका ये कदम भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। वहीं इस पर टीवी स्टार्स से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक बात कर रहे हैं। टीवी की ‘अनुपमा’ यानी रुपाली गांगुली भी इस पर बात करते हुए पाकिस्तान पर भड़कती दिखाई दीं। वहीं रुपाली ने पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को ऑपरेशन सिंदूर की निंदा करने के लिए खूब लताड़ लगाई। आइए आपको भी बताते हैं रुपाली ने क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: वामिका से श्रद्धा तक, बॉलीवुड हसीनाओं ने सशस्त्र बलों को किया सलाम; बोलीं- जवानों पर गर्व…

---विज्ञापन---

रुपाली ने पीएम मोदी से की अपील

रुपाली गांगुली ने एक्स पर पाकिस्तान के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली। एक्ट्रेस ने सरकार की डिजिटल स्ट्राइक की भी तारीफ की। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘पाक स्ट्रीमिंग कंटेंट पर बैन लगाने के लिए मोदी सरकार को सलाम! तनाव के समय में हमें अपनी डिजिटल सीमाओं की रक्षा करनी चाहिए।’ एक्ट्रेस ने एक और ट्वीट शेयर करते हुए भारतीय सेना और सरकार की सराहना करते हुए लिखा, ‘बहुत हो गया मोदी जी, इनका समूल नाश करो।’

---विज्ञापन---

फवाद को किया ट्रोल

वहीं दूसरी ओर रुपाली ने पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को भी मुंहतोड़ जवाब दिया। दरअसल फवाद खान ने ऑपरेशन सिंदूर की निंदा की थी। साथ ही उन्होंने इस ऑपरेशन को शर्मनाक भी बताया था। हालांकि इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। वहीं अब रुपाली ने भी इस पर बात करते हुए फवाद को लताड़ लगाई है।

क्या बोलीं रुपाली?

एक्ट्रेस ने फवाद के खिलाफ ट्वीट शेयर किया। साथ ही उन्हें लताड़ लगाते हुए लिखा, ‘आपका भारतीय फिल्मों में काम करना भी हमारे लिए ‘शर्मनाक’ था।’ वहीं रुपाली के फैंस इसके लिए उन्हें काफी सपोर्ट कर रहे हैं। साथ ही फवाद खान को ट्रोल भी कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Marco फेम एक्टर ने रचाई सीक्रेट वेडिंग, पत्नी के साथ पहली फोटो आई सामने

First published on: May 09, 2025 07:27 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola