Tuesday, 17 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

शादी के 10 साल बाद धीरज धूपर के घर गूंजेगी किलकारी? 41 साल की उम्र में दूसरी बार बनेंगे पापा

Dheeraj Dhoopar: टीवी एक्टर धीरज धूपर और उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा की शादी को 10 साल पूरे हो गए हैं. अपनी 10वीं सालगिरह पर कपल ने कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर परिवार में एक नए सदस्य के जुड़ने का इशारा दिया है, जिससे दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज हो गई है.

Dheeraj Dhoopar 10th marriage anniversary
Dheeraj Dhoopar 10th marriage anniversary

Dheeraj Dhoopar: टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे रोमांटिक और पॉपुलर कपल धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) और विन्नी अरोड़ा (Vinny Arora) अपनी शादी की 10वीं सालगिरह के खास मौके पर एक बड़ी खुशखबरी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर कपल की लेटेस्ट एनिवर्सरी पोस्ट ने इंटरनेट पर जबरदस्त हलचल मचा दी है. व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए कपल ने एक बेहद खास संदेश साझा किया है, जिसे देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि 41 साल के धीरज धूपर जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं.

आखिरी फोटो के खास संदेश ने खींचा सबका ध्यान

अपनी 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी के अवसर पर धीरज और विन्नी ने कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों एक-दूसरे की बांहों में खोए नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में उनका बेटा जैन भी व्हाइट आउटफिट में माता-पिता के साथ ट्विनिंग करता दिखा. हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा पोस्ट की आखिरी तस्वीर की हो रही है, जिसमें विन्नी अपने पेट को हाथ से थामे हुए हैं और लिखा है कि वे अपने परिवार में थोड़ा और प्यार जोड़ने जा रहे हैं.

---विज्ञापन---

दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर फैंस लगा रहे हैं कयास

इस खास तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि कपल ने बेहद प्यारे अंदाज में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है. हालांकि, धीरज और विन्नी ने पोस्ट के कैप्शन में सीधे तौर पर प्रेग्नेंसी शब्द का जिक्र नहीं किया है, लेकिन तस्वीर का इशारा फैंस को समझने के लिए काफी है.

कैप्शन में एक-दूसरे पर जमकर लुटाया प्यार

तस्वीरों को साझा करते हुए कपल ने कैप्शन में एक-दूसरे के प्रति अपना गहरा प्यार जाहिर किया. उन्होंने लिखा कि साथ में अभी सिर्फ एक दशक ही हुआ है और उन्हें पूरी जिंदगी साथ बितानी है. पोस्ट में उन्होंने यह भी बताया कि शादी के 10 साल गुजर जाने के बाद भी वे दोनों एक-दूसरे के सबसे पसंदीदा इंसान बने हुए हैं.

---विज्ञापन---

कमेंट सेक्शन में लगी बधाइयों की झड़ी

कपल की इस पोस्ट पर फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. जहां एक तरफ लोग उन्हें शादी की 10वीं सालगिरह की मुबारकबाद दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ढेर सारे यूजर्स उन्हें दूसरी बार माता-पिता बनने की एडवांस शुभकामनाएं भी दे रहे हैं. कई फैंस तो यह उम्मीद भी जता रहे हैं कि इस बार उनके घर नन्ही परी का जन्म हो.

नवंबर 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे धीरज और विन्नी

गौरतलब है कि धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा की पहली मुलाकात एक टीवी शो के सेट पर हुई थी. कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने नवंबर 2016 में धूमधाम से शादी रचाई थी. साल 2022 में कपल ने अपने पहले बच्चे यानी बेटे जैन का स्वागत किया था और अब 41 साल की उम्र में धीरज एक बार फिर पिता बनने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 17, 2026 12:19 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो