Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘पति से ज्यादा आप…’ शादीशुदा फैन के इजहार से पिघले शाहरुख खान, किंग खान का जवाब हो रहा वायरल

Shahrukh Khan and Married Fan: शाहरुख खान का वीडियो सामने आया है, जो इस समय पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.

---विज्ञापन---

Shahrukh Khan and Married Fan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान एक फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार शाहरुख अपनी किसी फिल्म या नए प्रोजक्ट की वजह से नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो की वजह से खबरों में छाए हुए हैं. दरअसल हाल ही में शाहरुख खान अपने मंगलौर टूर के एक कार्यक्रम में पहुंचे. जहां एक शादीशुदा महिला फैन ने भरी महफिल में शाहरुख से अपने प्यार का इजहार किया. इसके जवाब में शाहरुख ने जो कहा उसने सभी हैरान कर दिया और बाकी फैंस हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए. अब शाहरुख का ये रिप्लाए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.

शाहरुख खान का मजेदार जवाब

हाल ही में शाहरुख खान मंगलौर के एक कार्यक्रम में पहुंचे. इस प्रोग्राम में शाहरुख खान से मिलने के लिए काफी बड़ी तादाद में फैंस पहुंचे. इस दौरान शाहरुख ने फैंस के साथ कई सारी तस्वीरें और वीडियो लीं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहाी हैं. ऐसे ही एक वीडियो में, जब एक महिला फैन ने कहा कि वह अपने पति से भी ज्यादा शाहरुख खान को प्यार करती है, तो इसके जवाब में सुपरस्टार ने एक मजेदार जवाब दिया. जिसे सुनने बाद ऑडियंस हंसने लगी और जोर-जोर से तालियां बजाने लगी.

---विज्ञापन---

मैं आप सभी से…

दरअसल, जब एक महिला फैन ने जोर से कहा कि वह अपने पति से ज्यादा शाहरुख खान को प्यार करती है, तो शाहरुख ने अपने खास अंदाज में मुस्कुराते हुए मजाक में कहा, ‘ये सब अकेले में बताना चाहिए ना.’ शाहरुख का ये जवाब सुनने के बाद वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं. इसके बाद शाहरुख ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि यह शब्दों का मामला है और मैं आपकी भावनाओं को समझता हूं, और मुझे यकीन है कि आपके पति भी समझते होंगे. मैं आप सभी से प्यार करता हूं. मैं आपके पति से प्यार करता हूं. मैं आपके परिवार से प्यार करता हूं. बहुत-बहुत धन्यवाद.’

---विज्ञापन---
First published on: Jun 26, 2026 06:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola