Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Adolescence सीरीज की क्यों हो रही इतनी चर्चा? नेटफ्लिक्स पर तोड़े रिकॉर्ड

नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज 'एडोलसेंस' इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर सीरीज में ऐसा क्या है जो ये इतनी चर्चाओं में बनी हुई है?

---विज्ञापन---

नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज ‘एडोलसेंस’ सुर्खियों में छाई हुई है। चारों तरफ इस मूवी के चर्चे हो रहे हैं। इस ब्रिटिश क्राइम ड्रामा को 13 मार्च को ओटीटी पर रिलीज किया गया, जिसके बाद से दुनिया भर में ये चर्चा का विषय बन गई। इस सीरीज के चार एपिसोड्स हैं जो वन-शॉट फॉर्मेट में फिल्माया गया है। वहीं नेटफ्लिक्स पर इस सीरीज ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ये सीरीज सबसे ज्यादा देखे जाने वाली वेब सीरीज बन गई है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर ये सीरीज क्यों इतनी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है?

यह भी पढ़ें: जॉन अब्राहम को निशिकांत कामत ने कैसे बनाया ‘रॉकी हैंडसम’? जानें फिल्म की इनसाइड स्टोरी

---विज्ञापन---

13 साल के बच्चे की कहानी है ‘एडोलसेंस’

‘एडोलसेंस’ की कहानी कोई प्यार मोहब्बत की कहानी नहीं है बल्कि इसमें दिखाया गया है कि एक 13 साल का लड़का कैसे हत्याओं को अंजाम दे रहा है। साथ ही वो ये हत्याएं अपनी इगो को सेटिस्फाई करने के लिए कर रहा है। वहीं मूवी में ये भी दिखाया है कि जैसे-जैसे वो बड़ा होता है वैसे-वैसे माता-पिता के साथ भी उसकी दूरियां बढ़ रही हैं। शो की ये कहानी 13 साल के बच्चे जेमी मिलर की है। वहीं पुलिस ने इसे अपने ही क्लासमेट के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार किया।

---विज्ञापन---

सीरीज की कहानी में क्या?

सीरीज की कहानी शुरू होती है जहां पुलिस जेमी को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर पहुंचते हैं। इस घटना से जेमी की फैमिली भी हैरान रह जाती है कि आखिर ऐसा क्यों किया जा रहा है। वो भी इसके बारे में समझने की कोशिश करते हैं। वहीं दूसरे शॉट में दिखाया है कि जैमी जेल में बंद है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि ये मर्डर उसने किया है या नहीं। सीरीज की पूरी कहानी इसी पर बेस्ड है।

भारतीय पेरेंट्स भी हुए मुरीद

इस शो में टॉक्सिक मैस्क्युलिनिटी कल्चर के बारे में दिखाया गया है। साथ ही ये भी दिखाया गया है कि साइबर बुलिंग कैसे यंगस्टर्स के दिमाग में जगह बना लेते हैं और उन पर इसका कैसे असर पड़ता है? इसकी कहानी इतनी दमदार है कि भारतीय पैरेंट्स इस सीरीज के फैन हो गए हैं। भारतीय पेरेंट्स का मानना है कि बच्चे फोन का इस्तेमाल करके उसमें पूरी तरह खो जाते हैं जो बेहद गलत है। इससे उनकी आंखों और मानसिक हेल्थ पर भी असर पड़ रहा है।

---विज्ञापन---

सेलेब्स ने की शो की तारीफ

वहीं दूसरी ओर ये सीरीज भारतीय सेलेब्स को भी काफी पसंद आ रही है। कई सेलेब्स इसकी कहानी की खूब तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने इस शो का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था कि ये शो वाकई परफेक्शन है। इसकी सिनेमैटोग्राफी इतनी शानदार है कि हर एपिसोड एक ही शॉट में शूट किया गया है। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने भी इस शो की कहानी की खूब तारीफ की थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 8 साल बाद ‘फिल्लौरी’ पर फिर चर्चा क्यों, जानें क्यों फ्लॉप हुई थी दलजीत-अनुष्का की फिल्म?

First published on: Mar 25, 2025 11:05 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola