Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

जॉन अब्राहम को निशिकांत कामत ने कैसे बनाया ‘रॉकी हैंडसम’? जानें फिल्म की इनसाइड स्टोरी

जॉन अब्राहम की 'रॉकी हैंडसम' मूवी को आज 9 साल पूरे हो गए हैं। चलिए आपको बताते हैं निशिकांत कामत ने जॉन अब्राहम को ये रोल कैसे दिया था। वहीं फिल्म की इनसाइड स्टोरी के बारे में भी जानते हैं।

---विज्ञापन---

(Subhash K Jha): साल 2020 मनोरंजन जगत के लिए बहुत क्रूर रहा है। उस साल कई दिग्गजों ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहा। इसमें कई दिग्गज शामिल हैं। हमने उस साल इरफान खान, ऋषि कपूर, (संगीतकार) वाजिद खान, बासु चटर्जी, सुशांत सिंह राजपूत, सरोज खान, जगदीप, एस. पी. बालासुब्रमण्यम, सौमित्र चटर्जी और निशिकांत कामत को खो दिया। निशिकांत कामत ने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। निशिकांत ही थे जिन्होंने जॉन अब्राहम को रॉकी हैंडसम बनाया। आज हम आपको उनके बारे में और मूवी की कुछ इनसाइड स्टोरी बताने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कुणाल कामरा ने विवाद पर माफी मांगने से किया इनकार, कॉमेडियन ने अगले शो का भी कर दिया ऐलान

---विज्ञापन---

निशिकांत ने बॉलीवुड में बनाई अलग पहचान

निशिकांत कामत की बात करें तो वो इंडस्ट्री को कई क्लट क्लासिक मूवीज दे चुके हैं। उनकी डोंबिवली वेस्ट मूवी ने खूब चर्चाएं बटोरी थी। इसे तमिल में इवानो ओर्वन के नाम से बनाया गया था, जिसमें आर माधवन ने लीड रोल प्ले किया था। बॉलीवुड में भी निशिकांत का बेहद सफल करियर रहा है। उनका नाम जाने-मानें डायरेक्टर्स में शुमार हो गया था। बॉलीवुड में उनका जॉन अब्राहम के अलावा कोई खास दोस्त नहीं था। जॉन ने कामत के साथ फोर्स और रॉकी हैंडसम जैसी मूवीज भी की हैं।

---विज्ञापन---

जॉन कैसे बने ‘रॉकी हैंडसम’?

लेकिन क्या आप जानते हैं शूजीत सरकार की राजनीतिक थ्रिलर ‘मद्रास कैफे’ में काम कर चुके जॉन अब्राहम ‘रॉकी हैंडसम’ कैसे बने? वहीं रॉकी हैंडसम जॉन के करियर की बेहतरीन मूवीज में से एक है। इस मूवी की तुलना मद्रास कैफे से की गई थी। कामत एक ऐसे डायरेक्टर हैं जो जॉन अब्राहम के बारे में ज्यादा जानते हैं। वो उनकी भावनात्मक और शारीरिक ताकत तो अच्छे से जानते थे। कामत ने जॉन के दोनों गुणों का उपयोग करके उन्हें रॉकी हैंडसम बनाया। कामत मानते थे कि जॉन इस रोल के लिए परफेक्ट कास्टिंग थे। इसलिए उन्होंने बखूबी अपने किरदार को निभाया। वहीं कामत पर भरोसा करने के बाद जॉन ने ये किरदार निभाया और ये मूवी उनके करियर की बेस्ट मूवी में से एक बन गई।

---विज्ञापन---

मूवी की दिलचस्प कहानी ने खींचा था ध्यान

‘रॉकी हैंडसम’ की कहानी की बात करें तो ये एक ऐसी मूवी है जिसमें स्टार्टिंग में दिखाया गया कि कबीर यानी रॉकी के पास जीने के लिए कुछ नहीं है। प्यार करने के लिए कोई परिवार तक नहीं है, जो बाद में पूरी तरह बदल जाता है। जब उसके जीवन में एक छोटी लड़की नाओमी उनके जीवन में बिन बुलाए आ जाती है। रॉकी के बगल के अपार्टमेंट में रहने वाली ये लड़की उसकी जिदंगी में बहुत कुछ देती है चाहे वो उसे पसंद आए या नहीं। ये चाइल्ड किरदार दीया चालवाड़ ने बखूबी निभाया है। फिल्म कहानी में जॉन और नाओमी की जोड़ी काफी पसंद की गई। कहानी के पहले 20 मिनट में ही दोनों की बॉन्डिंग इतनी हो जाती है कि उसकी जाने के लिए जॉन किसी से भी लड़ जाते हैं।

---विज्ञापन---

मूवी में विलेन थे निशिकांत कामत

वहीं दूसरी ओर श्रुति हासन के साथ जॉन का थ्रोबैक भी दिखाया गया है, जिसने ऑडियंस का ध्यान खींचा। इसके एक्शन सीन्स और गाने ऑडियंस को काफी पसंद आए थे। वहीं कास्ट की बात करें तो मूवी में जॉन अब्राहम के साथ-साथ श्रुति हासन, शरद केलकर, नोरा फतेही, दीया चलवाड और नथालिया कौर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं निशिकांत कामत ने इस मूवी में खुद विलेन का किरदार निभाया था। ये मूवी 9 साल पहले आज ही के दिन यानी 25 मार्च 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं अगर आप ये मूवी देखना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अथिया-राहुल ने किया बेबी गर्ल का वेलकम, तो बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के घर भी गूंजी बेटे की किलकारी

---विज्ञापन---
First published on: Mar 25, 2025 10:13 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola