Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

धोखे और मर्डर के खेल में भिड़े 20 सितारे, करण जौहर का The Traitors बना रियलिटी शो का बादशाह

करण जौहर का शो द ट्रेटर्स ओटीटी पर धमाल मचा रहा है। इस शो में 20 कंटेंस्टेंट्स धोखे, रणनीति और एलिमिनेशन का अनोखा खेल, खेल रहे हैं। अब सवाल ये है कि क्या ये शो बाकी रियालिटी शो को पछाड़ पाएगा? आइए जानते हैं...

---विज्ञापन---

The Traitors
The Traitors

सुभाष के॰ झा

करण जौहर अपने नए रियलिटी शो द ट्रेटर्स को लेकर चर्चा में हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुए पहले तीन एपिसोड्स ने दर्शकों को चौंका दिया है, जिसमें धोखे, रणनीति और एलिमिनेशन का अनोखा खेल देखने को मिला। शानदार महल में रहने वाले 20 सेलेब्स के बीच दोस्ती और दुश्मनी का यह खेल जितना ग्लैमरस है, उतना ही सस्पेंस से भरा हुआ है। शो की थीम और करण जौहर की होस्टिंग इसे अब तक के सबसे अलग रियलिटी फॉर्मेट्स में शामिल कर रही है।

---विज्ञापन---

खेल में ‘ट्रेटर्स’ बनाम ‘इनोसेंट्स’, हर एपिसोड में होती है ‘हत्या’

करण जौहर के शो द ट्रेटर्स में कंटेस्टेंट्स को दो टीमों में बांटा गया है। ‘इनोसेंट्स’ और ‘ट्रेटर्स’, शो में ‘हत्या’ शब्द का प्रयोग असल में एलिमिनेशन के लिए किया गया है। हर एपिसोड में एक कंटेस्टेंट को खेल से बाहर कर दिया जाता है जिसे शो की भाषा में ‘मर्डर’ कहा जाता है। इस टर्मिनोलॉजी ने शो को सीक्रेट और थोड़ा डरावना भी बना दिया है। शो में शामिल हुए ज्यादातर सेलिब्रिटीज को आम दर्शक पूरी तरह पहचान नहीं पाए। हालांकि, आशीष विद्यार्थी जैसे एक्टर शो के सीरियस फॉर्मेट को बनाए रखने में कायम रहे। वहीं, ज्योतिषी जानवी गौर का भावनात्मक रूप से अस्थिर दिखना दर्शकों को ‘पूजा मिश्रा सिंड्रोम’ की याद दिलाता है, जो हर रियलिटी शो का एक अनिवार्य किरदार बन चुका है।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

---विज्ञापन---

 

ये हैं शो में शामिल होने वाले स्टार्स

शो में अंशुला कपूर, अपूर्व मुखीजा, एलनाज नौरोजी, हर्ष गुजराल, जन्नत जुबैर, करण कुंद्रा, लक्ष्मी मांचू, महीप कपूर, मुकेश छाबड़ा, निकिता लूथर, पूरव झा, रफ्तार, राज कुंद्रा, साहिल सलाथिया, सुधांशु पांडे, सूफी मोतीवाला और ऊर्फी जावेद जैसे चेहरे भी नजर आ रहे हैं। इनमें से कुछ अपने स्टाइल तो कुछ अपने खेल की समझ के कारण चर्चा में हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  The Traitors के 3 एपिसोड में 5 कंटेस्टेंट एलिमिनेट, इन दोनों में एक और का पत्ता कटना तय

क्या ‘The Traitors’ अगला बड़ा रियलिटी शो बन पाएगा?

हालांकि शो में कई ग्लैमरस चेहरे हैं, लेकिन असली चमक तो करण जौहर की मौजूदगी से आती है। वे एक रहस्यमयी, तीखे और डोमिनेटिंग होस्ट के रूप में उभरते नजर आएंगे। उनके डिजाइनर आउटफिट्स और रह-रह कर मंच पर आने-जाने की स्टाइल ने शो में नई क्लास जोड़ा है। करण की बॉडी लैंग्वेज और संवाद शैली ने यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी फॉर्मेट को स्टार प्रोजेक्ट में बदल सकते हैं। हालांकि शो की अवधारणा नई नहीं है, लेकिन करण जौहर की स्टाइल, कंटेस्टेंट के रीव्यू और धोखे पर आधारित खेल इसे अन्य रियलिटी शोज से अलग बना रहा है। आने वाले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि शो दर्शकों को कितनी देर तक बांधे रख पाता है और क्या यह ‘बिग बॉस’ जैसे पॉपुलर फॉर्मेट्स को टक्कर दे पाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: दिशा पाटनी के बर्थडे पर मौनी रॉय ने किया इमोशनल पोस्ट, अनदेखी तस्वीरों के साथ लिखी सीक्रेट बातें

First published on: Jun 13, 2025 01:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola