Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

JioHotstar पर ट्रेंड कर रहीं ये 5 रोमांटिक मूवीज, दिल छूने वाली हैं कहानी

JioHotstar Top 5 Romantic Movies: जियोहॉटस्टार पर कई मूवीज ऐसी हैं जो ट्रेंड कर रही हैं। आइए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

JioHotstar Top 5 Romantic Movies: अगर आप भी ओटीटी पर मूवीज देखने के शौकीन हैं तो हम आपके लिए 5 ट्रेंडिंग रोमांटिक मूवीज लेकर आए हैं। इन मूवीज को आप अपने पार्टनर के साथ बैठकर देख सकते हैं। वहीं इनकी कहानी इतनी रोमांटिक है कि आपका दिल छू लेंगी। साथ ही आपके पार्टनर के साथ भी आपका रिश्ता और ज्यादा गहरा हो जाएगा। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

यह भी पढ़ें: इस धुरंधर क्रिकेटर की बहन ने मारी बॉलीवुड में एंट्री, डांस में अच्छे-अच्छों को करती हैं फेल!

---विज्ञापन---

The Family Star

विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर की ये रोमांटिक मूवी जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है। इसे परशुराम ने डायरेक्ट किया है। वहीं इसकी एंडिंग इतनी धांसू हैं कि आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी।

---विज्ञापन---

Premalu

ये रोमांटिक कॉमेडी मूवी भी काफी मजेदार है। इसमें ममिथा बैजू और नासलेन के गफूर मूवी में मुख्य भूमिका में हैं। वहीं इस मूवी को गिरीश एडी ने डायरेक्ट किया है। साथ ही इसका म्यूजिक विष्णु विजय ने दिया है।

---विज्ञापन---

Do Aur Do Pyaar

विद्या बालन और प्रतीक गांधी की ये रोमांटिक मूवी भी आप अपने पार्टनर के साथ बैठकर देख सकते हैं। इसे शीर्षा गुहा ठाकुरता ने डायरेक्ट किया है। वहीं प्रतीक और विद्या के साथ-साथ मूवी में इलियाना डिक्रूज और सेंधिल राममूर्ति भी मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

Sita Ramam

मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान की इस रोमांटिक मूवी को आप अपने पार्टनर संग देख सकते हैं। इसकी कहानी इतनी शानदार है कि ये आपका दिल छू लेगी। वहीं इसे हनु राघवपुडी ने डायरेक्ट किया है। साथ ही ये एक रियल लाइफ स्टोरी है।

---विज्ञापन---

Bobby Aur Rishi Ki Love Story

कावेरी कपूर और वर्धन पुरी की ये रोमांटिक कॉमेडी मूवी भी जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है। इसे कुणाल कोहली ने डायरेक्ट किया है। आप इस मूवी को फ्री टाइम में अपने पार्टनर के साथ देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia को शो के लिए हरी झंडी, Samay Raina पर तीखी ‘सुप्रीम’ टिप्पणी

First published on: Mar 03, 2025 04:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola