Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Akanksha Chamola के पीछे पड़े लोग, तलाक की खबर पर कर दिया ट्रोल

'लॉकअप 2' में तलाक का खुलासा करने के बाद गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ट्रोल्स के निशाने पर हैं. यूजर्स इसे पब्लिसिटी स्टंट और टीआरपी का खेल बता रहे हैं.

---विज्ञापन---

Akanksha Chamola Trolling: ‘लॉक अप’के सीजन 2 की शानदार शुरुआत हो चुकी है, इसी के साथ शो की कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला ने अपनी जिंदगी से जुड़े एक राज से पर्दा उठाया है, उन्होंने बताया कि वो और उनके पति गौरव खन्ना पिछले एक साल से साथ नहीं रह रहे हैं, और जल्द ही दोनों तलाक लेने वाली हैं, जिसके बाद से फैंस को गहरा सदमा लगा है, वहीं इस बयान के सामने आने के बाद एक्ट्रेस ट्रोलर के निशाने पर आ गईं

मुश्किल दौर से गुजर रहे गौरव-आकांक्षा

टीवी एक्टर और ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉकअप 2’ के प्रीमियर एपिसोड में आकांक्षा ने खुलासा किया कि वह पिछले करीब एक साल से गौरव से अलग रह रही हैं और दोनों अपने रिश्ते को लेकर मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. इस खुलासे के बाद से सोशल मीडिया पर एक नई बहस भी छिड़ गई.

---विज्ञापन---

क्यों ट्रोलर्स के निशाने पर आया कपल?

आकांक्षा के बयान के बाद कई लोग इस खबर को सच मानकर दुख जता रहे हैं, लेकिन बड़ी संख्या में यूजर्स इसे महज पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि यह सब सिर्फ शो की टीआरपी और लाइमलाइट पाने के लिए किया जा रहा है.

क्या कहना है यूजर्स का?

एक यूजर ने लिखा, ‘कोई तलाक नहीं हो रहा, ये सिर्फ लाइमलाइट में आने का तरीका है.’ वहीं दूसरे यूजर ने सवाल उठाते हुए कहा, ‘अगर एक साल से अलग रह रहे थे तो बिग बॉस में इतना प्यार क्यों दिखा? बेबी प्लानिंग की बातें क्यों हुईं? साथ में पार्टी और यूट्यूब व्लॉग क्यों शेयर किए? क्या वो सब सिर्फ दिखावा था?’

---विज्ञापन---

गौरव के सपोर्ट में यूजर

हालांकि, हर कोई इस मामले में आलोचना नहीं कर रहा. कई फैंस गौरव खन्ना के समर्थन में भी सामने आए हैं. किसी ने लिखा, ‘हम आपके साथ हैं.’ वहीं एक अन्य फैन ने कहा, ‘उम्मीद है आप इस मुश्किल समय से जल्द बाहर निकलेंगे.’ कई लोगों ने गौरव को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं.

फैंस का क्या है सबसे बड़ा सवाल?

दरअसल, फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे थे, तो हाल के महीनों में उनकी बॉन्डिंग इतनी मजबूत कैसे दिख रही थी? आकांक्षा ‘बिग बॉस 19’ के दौरान गौरव को सपोर्ट करती नजर आई थीं. शो जीतने के बाद दोनों ने साथ में जश्न मनाया, बर्थडे सेलिब्रेट किया और सोशल मीडिया पर भी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. यही वजह है कि दर्शकों को इस अचानक हुए खुलासे पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है.

---विज्ञापन---

कपल के अलगे रिएक्शन का फैंस को इंतजार

फिलहाल, गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की ओर से इस ट्रोलिंग या पब्लिसिटी स्टंट वाले आरोपों पर कोई आधिकारिक रिएक्शन सामने नहीं आए हैं. ऐसे में फैंस अब इस पूरे मामले पर दोनों की अगले रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं.

First published on: Jun 28, 2026 02:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola