Drishyam 3 OTT Release: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. विजय सलगांवकर की कहानी ने एक बार फिर दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है. फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है और अब फैंस को इसकी OTT रिलीज का इंतजार है. अगर आप भी इस क्राइम थ्रिलर को घर बैठे देखने की तैयारी कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि फिल्म कब और कहां स्ट्रीम हो सकती है.
OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’?
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है. सिनेमाघरों में फिल्म देखने के बाद अब कई लोग इसकी OTT रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. थिएटर में फिल्म की शुरुआत में ही इसके स्ट्रीमिंग पार्टनर के तौर पर नेटफ्लिक्स का नाम सामने आया था. ऐसे में साफ है कि फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी.
कब ओटीटी पर देगी दस्तक?
हालांकि. फिल्म की OTT रिलीज डेट को लेकर अभी तक मेकर्स या नेटफ्लिक्स की ओर से ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. आमतौर पर फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के छह से आठ हफ्ते बाद OTT पर आती हैं. इसी अनुमान के आधार पर ‘दृश्यम 3’ की डिजिटल रिलीज 13 नवंबर से 27 नवंबर के बीच हो सकती है. हालांकि, इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है.
बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ की धुआंधार कमाई
कमाई के मामले में ‘दृश्यम 3’ शानदार प्रदर्शन कर रही है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को भारत में 22.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 309 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 370.80 करोड़ रुपये हो गया.
कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन?
वहीं, विदेशी बाजारों में भी फिल्म का प्रदर्शन दमदार रहा. रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 10वें दिन विदेशों में 6 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 109 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इस तरह फिल्म की दुनियाभर में कुल ग्रॉस कमाई 479.80 करोड़ रुपये हो गई है.
क्या है ‘दृश्यम 3’ की कहानी?
फिल्म में विजय सलगांवकर एक बार फिर अपने परिवार को बचाने की कोशिश करता नजर आता है. दूसरी तरफ, मीरा देशमुख यानी तब्बू अपने बेटे के लापता होने की गुत्थी सुलझाने और विजय का सच सामने लाने के लिए जुटी हैं. इस बार केस की जिम्मेदारी एसपी राजवीर सिंह तोमर को सौंपी जाती है, जिसका किरदार जयदीप अहलावत ने निभाया है.
फैंस को ओटीटी रिलीज का इंतजार
नए सबूतों के सामने आने से विजय और उसके परिवार की मुश्किलें बढ़ जाती हैं. अब सवाल यह है कि क्या विजय इस बार भी पुलिस को चकमा देकर अपने परिवार को बचा पाएगा? अब देखना दिलचस्प होगा कि सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद ‘दृश्यम 3’ OTT पर दर्शकों का कितना मनोरंजन करती है. फिलहाल, फैंस को इसकी आधिकारिक रिलीज डेट का इंतजार करना होगा.