Jailer 2 Hindi Release: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल ‘जेलर 2’ को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा हो रही है. हाल ही में ऐसी खबरें सामने आईं कि फिल्म हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी. इस खबर ने हिंदी बेल्ट के उन फैंस को परेशान कर दिया, जो बड़े पर्दे पर रजनीकांत का स्वैग देखने का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अब मेकर्स ने इन खबरों पर विराम लगाते हुए आधिकारिक बयान जारी किया है. फिल्म की हिंदी थिएट्रिकल रिलीज को लेकर तस्वीर साफ कर दी गई है.
हिंदी रिलीज को लेकर क्या बोले मेकर्स?
‘जेलर 2’ के हिंदी वर्जन की रिलीज को लेकर फैल रही खबरों पर मेकर्स ने स्पष्ट किया है कि फिल्म तय प्लानिंग के मुताबिक हिंदी में भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आधिकारिक बयान में कहा गया है कि फिल्म का हिंदी वर्जन दूसरी भाषाओं के वर्जन के साथ ही 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को सिनेमाघरों में दस्तक देगा.
हिंदी दर्शकों को क्या करना होगा इंतजार?
यानी फिल्म की हिंदी रिलीज को न तो रद्द किया गया है और न ही इसकी तारीख में कोई बदलाव किया गया है. ऐसे में रजनीकांत के हिंदी दर्शकों को फिल्म देखने के लिए किसी नई रिलीज डेट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. मेकर्स ने मीडिया में चल रही उन खबरों को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है, जिनमें हिंदी रिलीज नहीं होने की बात कही जा रही थी.
उत्तर भारत में कौन करेगा फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन?
फिल्म की रिलीज के साथ इसके डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है. आधिकारिक बयान के मुताबिक, उत्तर भारत में ‘जेलर 2’ को पेन मारुधर एंटरटेनमेंट डिस्ट्रीब्यूट करेगा. इससे फिल्म की हिंदी रिलीज को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो गई है.
मेकर्स की खास अपील
मेकर्स ने सभी मीडिया संस्थानों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से अपील की है कि वे इस आधिकारिक स्पष्टीकरण को ध्यान में रखें और फिल्म की रिलीज को लेकर किसी भी तरह की गलत जानकारी न फैलाएं. साथ हीस, उन्होंने मीडिया के सहयोग और सपोर्ट के लिए आभार भी जताया है.
हिंदी फैंस को फिल्म की रिलीज का इंतजार
बहरहाल, फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट 15 अक्टूबर है और हिंदी वर्जन भी इसी दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगा. हालांकि, फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता के बीच अब सभी की नजरें इसके ट्रेलर, प्रमोशन और रिलीज से जुड़ी दूसरी जानकारियों पर रहेंगी. फिलहाल, मेकर्स ने साफ कर दिया है कि ‘जेलर 2’ की हिंदी थिएट्रिकल रिलीज की प्लानिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है.