---विज्ञापन---

Dhurandhar 2: Netflix पर आते ही ‘धुरंधर 2’ ने मचाया तूफान, बना डाला अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 OTT: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 का रॉ और अनदेखा वर्जन नेटफ्लिक्स पर दुनियाभर में रिलीज कर दिया है. यहां आते ही फिल्म ने तबाही मचा दी है. ग्लोबल लेवल पर इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म ने सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना दिया.

Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 OTT: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही कब्जा जमाया और अपनी धुआंधार कमाई से कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़ें. सिनेमाघरों में ये अब भी छाई हुई है. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसने 1800 करोड़ से ज्यादा की कमाई तय की है. वहीं अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दुनियाभर में रिलीज कर दिया है. 15 मई को वर्ल्डवाइड ऑडियंस के लिए नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम की गई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने इंटरनेशनल लेवल एक और बड़ा इतिहास रच दिया है.

ग्लोबल लेवल पर पहुंची धुरंधर 2

रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 नेटफ्लिक्स पर आते ही ग्लोबली चार्ट में टॉप 10 फिल्मों में अपनी जगह बना चुकी है और लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनियाभर में बेस्ट फिल्म की लिस्ट में फिलहाल ‘धुरंधर 2’ नेटफ्लिक्स पर नंबर 9 पर है ट्रेंड कर रही है. बता दें अभी इसे इंडिया में नहीं रिलीज किया गया. इंडिया में धुरंधर 2 जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी.

---विज्ञापन---
dhurandhar 2 worldwide

पूरी दुनिया ‘हमजा’ की दीवानी

रिपोर्ट्स की मानें तो इंटरनेशनल ऑडियंस ने धुरंधर: द रिवेंज को इस साल की सबसे बेस्ट इंडियन फिल्म घोषित कर दिया है. स्पाई, थ्रिल और एक्शन से भरपूर इस फिल्म की कहानी ने विदेशी ऑडियंस को अपना बना लिया है. पूरी दुनिया इसे नेटफ्लिक्स पर पसंद कर रही है. एक्शन सीन से लेकर इमोशल सीन और कहानी को काफी सराहना मिल रही है.

---विज्ञापन---

धुरंधर 2 ने जीता विदेशी दर्शकों का दिल

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की इस फिल्म की खूब सराहना हो रही है. नेटफ्लिक्स पर इसकी कहानी देखने के बाद कई यूजर्स ने अपनी राय लिखी. एक यूजर ने लिखा, “ये साल की सबसे बेहतरीन इंडियन फिल्म है. चार घंटे बहुत ही बेहतरीन थे. ये ऐतिहासिक है और मैंने दोनों पार्ट्स देखें हैं और दोनों ही पसंद आए हैं.” इसी तरह कई विदेशी ऑडियंस ने रणवीर सिंह की एक्टिंग और फिल्म की खूब सराहना की. एक यूजर ने तो ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद इंडिया आने की इच्छा जताई है.

---विज्ञापन---
Dhurandhar 2
Dhurandhar 2

इंडिया में OTT पर कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’

बता दें धुरंधर 2 खाड़ी देशों के अलावा पाकिस्तान में भी नहीं रिलीज हो पाई थी. वहीं नेटफ्लिक्स पर आने के बाद इस फिल्म के प्रति पाकिस्तानी में एक अलग ही क्रेज देखने को मिला. पाकिस्तानी ऑडियंस इस फिल्म को खूब एन्जॉय कर रही है. धुरंधर 2 इसी 15 मई को नेटफ्लिक्स पर वर्ल्डवाइड रिलीज हुई है, लेकिन इंडियन ऑडियंस इसे अभी भी ओटीटी पर नहीं देख सकते हैं. इंडिया में रणवीर सिंह की ये फिल्म IPL 2026 के खत्म होने के बाद 5 जून को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी.

---विज्ञापन---
First published on: May 20, 2026 05:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.