Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी सिनेमा में एक बार फिर कलेश देखने को मिल रहा है. इस बार आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और दिनेश लाल यादव निरहुआ चर्चा के केंद्र में हैं. काजल राघवानी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर आम्रपाली और निरहुआ को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने निरहुआ की शादीशुदा जिंदगी और आम्रपाली के साथ उनकी नजदीकियों पर भी खुलकर बात की.
‘भोजपुर बवाल’ में बढ़ा बवाल
दरअसल, ‘भोजपुर बवाल’ शो में आम्रपाली दुबे ने काजल राघवानी के नाक से बोलने का मजाक उड़ाया था. इस बात का जवाब देते हुए काजल ने कहा कि भगवान ने उन्हें जैसी आवाज दी है, वह उसे स्वीकार करती हैं. उन्होंने आम्रपाली की नाक की सर्जरी का जिक्र करते हुए तंज भी कसा. काजल ने कहा कि वह अपनी आवाज बदलने के लिए ऑपरेशन नहीं करा सकतीं और उम्मीद करती हैं कि आम्रपाली उन्हें इसी तरह बर्दाश्त करेंगी.

निरहुआ पर भी साधा निशाना
काजल यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने निरहुआ के एक पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वह उन्हें उनकी ‘औकात’ दिखाने की बात करते हैं तो इससे उनकी अपनी सोच सामने आती है. काजल ने दावा किया कि निरहुआ ने कहा था कि उन्हें एक्टिंग नहीं आती और उन्होंने इंडस्ट्री में कुछ नहीं किया.
काजल का निरहुआ की पत्नी को लेकर सवाल
इसके जवाब में काजल ने निरहुआ की पत्नी को लेकर सवाल किया. उन्होंने कहा कि जब निरहुआ अपनी पत्नी को ही कुछ नहीं समझते तो वह उन्हें क्या समझेंगे. काजल ने यहां तक कहा कि जब निरहुआ इंडस्ट्री में कुछ नहीं थे, तब उनकी पत्नी उनकी जिंदगी में आई थीं.
आम्रपाली-निरहुआ के रिश्ते पर सवाल
काजल ने आम्रपाली और निरहुआ की नजदीकियों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने एक शूटिंग का किस्सा बताते हुए दावा किया कि एक बार पूरी टीम आम्रपाली और निरहुआ का इंतजार करती रही थी. काजल ने यह भी सवाल किया कि अगर निरहुआ शादीशुदा हैं तो वह अपनी पत्नी के साथ कम और आम्रपाली व उनके परिवार के साथ ज्यादा क्यों नजर आते हैं.
निरहुआ-आम्रपाली की वायरल तस्वीरों पर सवाल
काजल ने कुंभ के दौरान निरहुआ और आम्रपाली की वायरल तस्वीरों का जिक्र करते हुए पूछा कि उस समय उनकी पत्नी कहां थीं. उन्होंने सवाल किया कि आखिर यह कैसा ‘फर्ज’ है, जिसे निरहुआ निभाने की बात करते हैं.