Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Adarsh Baal Vidyalaya Trailer Out: बच्चों की शरारत, प्रिंसिपल का कैम्ब्रिज सपना और कॉमेडी का तड़का, जानें कब रिलीज होगी ये सीरीज?

प्राइम वीडियो की नई कॉमेडी ड्रामा सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जानिए केके मेनन स्टारर सीरीज की कहानी, स्टार कास्ट और रिलीज से जुड़ी पूरी जानकारी.

---विज्ञापन---

Adarsh Baal Vidyalaya Trailer Release: ‘पंचायत’ के बाद एक और ऐसी सीरीज आपको गुदगुदाने आ रही है, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, इसमें क्लास रूप तो हैं, टीचर भी हैं और बच्चे भी… लेकिन ये पढ़ाई से ज्यादा शरारत पर फोकस करते हैं, जिसने दर्शकों दर्शकों का ध्यान खींच लिया है.

ट्रेलर ने फैंस को किया इंप्रेस

हिमांक गौर के निर्देशन में बनी अपकमिंग कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. ट्रेलर सामने आते ही दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. बच्चों की शरारतों, स्कूल की मस्ती और हल्की-फुल्की कॉमेडी से भरपूर यह सीरीज जल्द ही प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है.

---विज्ञापन---

2 मिनट के ट्रेलर ने बढ़ाई उत्सुकता

करीब दो मिनट के ट्रेलर की शुरुआत एक ऐसे स्कूल से होती है, जहां पढ़ाई से ज्यादा बच्चों की शैतानियां चर्चा में रहती हैं. स्कूल के प्रिंसिपल ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, जिनका किरदार केके मेनन निभा रहे हैं, अपने स्कूल का नाम रोशन करने का सपना देखते हैं. उनका सबसे बड़ा लक्ष्य सरकार की ओर से प्रायोजित एक खास ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत स्कूल के बच्चों को कैम्ब्रिज भेजना है.

प्रिंसिपल का सपना नहीं आसान

लेकिन यह सपना पूरा करना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं होता. स्कूल के बिगड़ैल और शरारती बच्चे हर कदम पर नई मुश्किल खड़ी कर देते हैं. ऐसे में प्रिंसिपल अपनी टीचर्स की टीम के साथ बच्चों को अनुशासित बनाने और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करने की कोशिश करते हैं. हालांकि, बच्चों की मजेदार हरकतें और अनोखे कारनामे इस मिशन को बार-बार पटरी से उतार देते हैं.

ट्रेलर में कॉमेडी और इमोशन का बेहतरीन बैलेंस

ट्रेलर में कॉमेडी और इमोशन का अच्छा बैलेंस देखने को मिलता है. बच्चों की मासूम शरारतें, टीचर्स की परेशानियां और प्रिंसिपल की जद्दोजहद दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ स्कूल के दिनों की याद भी दिलाती है. ट्रेलर देखकर साफ है कि मेकर्स ने पारिवारिक मनोरंजन पर खास ध्यान दिया है, जिससे हर उम्र का दर्शक इस कहानी से जुड़ सके.

---विज्ञापन---

सीरीज की धांसू स्टार कास्ट

सीरीज की स्टार कास्ट भी काफी दमदार है. केके मेनन के अलावा इसमें अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट, देवेन भोजानी, अजितेश गुप्ता, अन्नपूर्णा सोनी, प्राची शाह और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. सभी कलाकार अपने-अपने किरदारों में कहानी को और दिलचस्प बनाते दिखाई दे रहे हैं.

फैंस को रिलीज का इंतजार

अगर आपको स्कूल लाइफ पर आधारित हल्की-फुल्की कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनमेंट पसंद है, तो ‘आदर्श बाल विद्यालय’ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल हो सकती है. ट्रेलर से इतना तो साफ है कि सीरीज में हंसी, मस्ती और कई मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं. अब दर्शकों को इसके प्राइम वीडियो पर रिलीज होने का इंतजार है.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 13, 2026 03:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola