Tuesday, 4 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Who is Ariana Grande: कौन हैं एरियाना ग्रांडे? जिनके एक ऐलान से मची सनसनी, फैंस के सताने लगी रिटायरमेंट की चिंता

Who is Ariana Grande: फेमस एक्ट्रेस और सिंगर एरियाना ग्रांडे ने जब से लाइमलाइट से ब्रेक लिया है, तब से ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई है.

Who is Ariana Grande: हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और सिंगर एरियाना ग्रांडे (Ariana Grande) के एक ऐलान ने पूरे इंटरनेट और सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. दरअसल, एरियाना ग्रांडे ने अनाउंस किया है कि उन्होंने अपने ‘एटरनल सनशाइन टूर’ पूरा करने के बाद लाइमलाइट से ब्रेक ले लिया है. इस बात की जानकारी देते हुए एरियाना की टीम ने बताया सिंगर ने ये ब्रेक पिछले कुछ महीनों से चल रही लगातार पब्लिक स्क्रूटनी की वजह से लिया है. इस खबर के सामने आने के बाद से सिंगर एरियाना के फैंस के बीच एक और खबर फैलने लगी कि एक्ट्रेस और पॉप स्टार पूरी तरह से रिटायरमेंट ले रही हैं. हालांकि, अब एरियाना ने इन खबरों पर भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है.

क्या एरियाना ले रही हैं रिटायरमेंट?

सिंगर एरियाना की टीम ने उनके रिटायरमेंट की अफवाहों पर को सिरे खारिज कर दिया. उन्होंने बताया कि म्यूजिक हमेशा से एरियाना की लाइफलाइन रही है. फिलहाल, उनका इसे छोड़ने का कोई इरादा नहीं है. एरियाना के इस फैसले पर रिएक्ट करने हुए उनके रिप्रेजेंटिव ने कहा, ‘एरियाना ‘एटरनल सनशाइन टूर’ पूरा करने के बाद पब्लिक लाइफ से कुछ समय के लिए दूर हो जाएंगी.’ उन्होंने आगे बताया. ‘सिंगर अपने इस टूर को सक्सेफुली तरीके से खत्म करने के लिए एक्साइटेड हैं. इसके बाद अपनी पब्लिक लाइफ और प्रोग्राम से एक लंबे समय तक ब्रेक पर रहेंगी. यह टूर उनके लिए एक खूबसूरत अनुभव रहा है. वह अपने प्रशंसकों से बहुत प्यार करती हैं.’

---विज्ञापन---

एरियाना ग्रांडे का करियर

एरियाना ग्रांडे का जन्म 26 जून, 1993 को फ्लोरिडा के बोका रैटन में हुआ था. उनकी मां जोन ग्रांडे होज-मैककैन कम्युनिकेशंस की सीईओ हैं. एरियाना सिर्फ 13 साल की उम्र में ही अपने करियर ली थी. उन्होंने साल 2008 में आए एल्बम ‘ब्रॉडवे म्यूजिकल’ में गाना गया था. जिसके बाद साल 2010 में उन्हें निकलोडियन की टीवी सीरीज ‘विक्टोरियस’ में कास्ट किया गया. लेकिन उन्हें पहचान टीवी शो ‘स्पिन-ऑफ सैम एंड कैट’ से मिली.

एरियाना की शादी, तलाक और नेट वर्थ

33 साल की एरियाना ग्रांडे ने लग्जरी रियल एस्टेट एजेंट डाल्टन गोमेज से 15 मई, 2021 को कैलिफोर्निया के मोंटेसिटो में शादी की थी. लेकिन शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाई 19 मार्च, 2024 को उन्होंने एक-दूसरे से तलाक ले लिया. एक रिपोर्ट के अनुसार, इस समय एरियाना ग्रांडे की नेट वर्थ लगभग 230 मिलियन डॉलर से लेकर 250 मिलियन डॉलर (21.9 से लेकर 23.8 बिलियन रुपये) होने का अनुमान है.

First published on: Aug 03, 2026 09:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola