Wednesday, 22 April, 2026

---विज्ञापन---

इस फेमस इन्फ्लुएंसर की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, मंजर देखकर दहला फैंस का दिल

सोशल मीडिया की दुनिया से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं, पॉपुलर पोलिश इंफ्लुएंस की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है.

सोशल मीडिया की दुनिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने फैंस को हिला कर रख दिया है. यूके में रहने वाली पोलिश इन्फ्लुएंसर क्लाउडिया जाकजेव्स्का, जिन्हें लोग Claudia Glam के नाम से जानते हैं, एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गईं. जिसके बाद इंटरनेट पर उनके फैंस लगातार उनकी सलामति की दुआ मांग रहे, लेकिन दुखद खबर ये है, कि उनका निधन हो गया है.

कब हुआ ये जानलेवा हादसा?

ये हादसा 19 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 4.30 बजे लंदन के सोहो इलाके में हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में उनकी जान चली गई, दरअसल क्लाउडिया एक नाइट आउट के बाद सोहो की अर्गिल स्ट्रीट पर मौजूद थीं, तभी एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने उन्हें टक्कर मार दी. इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गईं, और तुरंत उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया.

---विज्ञापन---

किसने मारी करा से टक्कर?

इस मामले में एक और चौंकाने वाला नाम सामने आया है. कार चला रही थीं, दूसरी इन्फ्लुएंसर गैब्रिएल कैरिंगटन, जो मैनचेस्टर की रहने वाली हैं, और रियलिटी शो ‘द एक्स फैक्टर’ की एक्स फाइनलिस्ट रह चुकी हैं. बताया जा रहा है, कि हादसे से ठीक पहले दोनों के बीच सड़क पर तीखी बहस हुई थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैरिंगटन को गिरफ्तार कर लिया था. उनपर हत्या की कोशिश, खतरनाक ड्राइविंग और शराब पीकर गाड़ी चलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए. मेट्रोपॉलिटन पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है, और इसे मेजर इंसिडेंट के तौर पर लिया गया.

---विज्ञापन---

हादसे का कौन-कौन हुआ शिकार?

इस हादसे में कुल तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं, और एक अन्य महिला को मामूली चोटें लगी हैं. हालांकि, इस हादसे में क्लाउडिया को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रिपोर्ट्स जो सामने आईं हैं, उसमें उनकी मौक की खबर सामने निकल कर आ रही है.

---विज्ञापन---

बहरहाल, इतनी कम उम्र में उनका जाना उनके फैंस के लिए किसी सदमें से कम नहीं है. यूजर्स लगातार उनकी उनके परिवार को सांत्वना दे रहे हैं, तो इन्फ्लुएंसर क्लाउडिया जाकजेव्स्का को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 22, 2026 10:04 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.