Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Men in Black फेम Tommy Lee Jones की बेटी का निधन, होटल में मिली लाश

Tommy Lee Jones Daughter Victoria Death: फिल्म 'मेन इन ब्लैक' के फेमस एक्टर टॉमी की बेटी विक्टोरिया का निधन हो गया है. होटल के एक कमरे में विक्टोरिया की लाश मिली.

Tommy Lee Jones Daughter Victoria (RIP)
एक्टर की बेटी का निधन

Tommy Lee Jones Daughter Victoria Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर टॉमी ली जोन्स (Tommy Lee Jones) की बेटी विक्टोरिया का निधन हो गया है. फिल्म ‘मेन इन ब्लैक’ के फेमस एक्टर टॉमी की बेटी विक्टोरिया होटल के एक कमरे में मृत पाई गईं. विक्टोरिया अभी सिर्फ 34 साल की थी. उनकी इस मौत से एक्टर टॉमी और उनका परिवार सदमे में हैं. सैन फ्रांसिस्को की पुलिस ने खुद विक्टोरिया के निधन की खबर दी. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

होटल में मिला विक्टोरिया का शव

सैन फ्रांसिस्को के फायर डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें सैन फ्रांसिस्को के फेयरमोंट होटल से गुरुवार सुबह 2:52 बजे एक इमरजेंसी कॉल आई. सूचना मिलते ही डिपार्टमेंट की टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां पैरामेडिक्स को विक्टोरिया अचेत अवस्था में मिली. उन्होंने जांच के बाद विक्टोरिया को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद उन्होंने आगे की जांच के लिए मामला सैन फ्रांसिस्को पुलिस को सौंप दिया.

---विज्ञापन---

मौके पर पहुंची पुलिस

इसके बाद सैन फ्रांसिस्को पुलिस के एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति की सूचना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। सैन फ्रांसिस्को पुलिस को सुबह लगभग 3.14 बजे इसकी सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. हालांकि, वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि पैरामेडिक्स ने विक्टोरिया को मृत घोषित कर दिया है.

क्या हैं मौत का कारण?

एनबीसी बे एरिया की रिपोर्ट के अनुसार, 1 जनवरी की सुबह होटल के गलियारे में विक्टोरिया का शव मिला, मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन एक न्यूज एजेंसी ने कहा कि इसमें किसी तरह की साजिश की आशंका नहीं है. बता दें कि विक्टोरिया एक्टर टॉमी ली जोन्स और उनकी एक्स वाइफ किम्बरली क्लॉघली की बेटी थीं.

---विज्ञापन---

First published on: Jan 02, 2026 11:48 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो