Thursday, 24 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Naked Eyes Band के लीड सिंगर पीटर बायरन का निधन, 74 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Singer Peter Byrne Death: हॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री के सिंगर और कंपोजर पीटर बायरन का निधन हो गया है. 'नेकेड आइज' बैंड की शुरुआत करने वाले सिंगर पीटर बायरन ने 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली.

Singer Peter Byrne Death
'नेकेड आइज' बैंड की शुरुआत करने वाले सिंगर और कंपोजर पीटर बायरन का हुआ निधन (Image credit: YT)

Singer Peter Byrne Death: हॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. ‘नेकेड आइज’ बैंड की शुरुआत करने वाले सिंगर और कंपोजर पीटर बायरन का निधन हो गया है. अपने न्यू वेव और सिंथ-पॉप म्यूजिक के लिए पहचाने जाने वाले सिंगर पीटर बायरन ने 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनके निधन की जानकारी उनके बैंड के प्रवक्ता जिम मर्लिस ने दी है. बताया जा रहा है कि पीटर बायरन पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी.

सिंगर पीटर बायरन का निधन

रोलिंग स्टोन के अनुसार, सिंथ-पॉप बैंड ‘नेकेड आइज’ के प्रवक्ता जिम मर्लिस ने अपने लीड सिंगर पीटर बायरन के निधन की पुष्टि की है. जिम मर्लिस ने बताया कि कुछ समय पहले पीटर बायरन बीमार हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने शांतिपूर्वक इस दुनिया को अलविदा कह दिया. हालांकि, पीटर बायरन की मौत की वजह के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. पीटर बायरन ने 14 सितंबर को लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली. वह 74 साल के थे.

---विज्ञापन---

सिंगर के निधन पर एमी अवॉर्ड विनर ने जताया शोक

एमी अवॉर्ड विनर डैनी डेरेन ने सिंगर पीटर बायरन के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आज खबर आई कि ‘नेकेड आइज’ (Naked Eyes) के लीड सिंगर पीटर बायरन का 14 तारीख को निधन हो गया. मुझे लगता है कि जिसने भी यह खबर सुनी, उसके दिमाग में तुरंत यह गाना बजने लगा होगा. कभी-कभी कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो आपको तुरंत जिंदगी के किसी खास पल में ले जाते हैं या उस दौर की आवाज या अंदाज को बयां करते हैं. जब मैं ‘मेटलहेड’ बनने से बस एक-दो साल दूर था, तब मैं भी हममें से बहुत से लोगों की तरह MTV का रेगुलर दर्शक हुआ करता था. और यह गाना उन गानों में से एक था, जो हर जगह छाया हुआ था.’

कौन थे पीटर बायरन?

‘ऑलवेज समथिंग देयर टू रिमाइंड मी’ जैसे एवरग्रीन सॉन्ग देने वाले सिंगर पीटर बायरन का जन्म 9 जून, 1952 को हुआ था. पीटर बायरन ने साल 1982 में अपने कॉलेज के दोस्त रॉब फिशर के साथ मिलकर ‘नेकेड आइज’ बैंड की शुरुआत की थी. इसी साल दोनों को रिकॉर्ड कॉन्ट्रैक्ट मिला. उनका पहला एल्बम ‘बर्निंग ब्रिजेस’ रिलीज हुआ, जो काफी सफल रहा. यह एल्बम बिलबोर्ड 200 चार्ट पर 32वें स्थान तक पहुंचा.

First published on: Sep 24, 2026 11:07 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola