---विज्ञापन---

Shakira की 16 साल बाद FIFA में फिर वापसी, पहले वाका-वाका और अब दाई-दाई से लोगों को स्टेडियम में झूमने पर करेंगी मजबूर!

शकीरा एक ग्लोबल स्टार हैं और 16 साल बाद एक बार फिर से फीफा वर्ल्ड कप के लिए एंथम सॉन्ग गा रही है. उनका नया गाना बेहद खास है.

Shakira Song Dai Dai
Shakira Song Dai Dai

शकीरा एक ग्लोबल स्टार हैं और वह एक बेहतरीन सिंगर भी हैं. वहीं, 16 साल के बाद एक बार फिर से शकीरा की फीफा वर्ल्ड कप में वापसी होने जा रही है. सिंगर ने साल 2010 के फीफा वर्ल्ड कप का एंथम वाका वाका गाया था और ये दुनिया भर में पॉपुलर हुआ था. यह गाना सालों तक लोगों की जुबान पर रहा था. वहीं अब शकीरा फीफा वर्ल्ड कप 2026 में एंथम सॉन्ग दाई दाई से वापसी करने जा रही हैं. बीते दिनों इस गाने का टीजर रिलीज हुआ था, जिसके बाद दर्शकों के बीच इसको लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई.

शकीरा ने आने वाला गाना दाई दाई नाइजीरियन अफ्रोबीट्स के दिग्गज बर्ना बॉय के साथ मिलकर बनाया है. यह गाना कुल 4 मिनट है. इस गाने में अफ्रोबीट्स, डांस-पॉप, रेगेटन की झलक देखने को मिली है. गाने के लिरिक्स फुटबॉल से जुड़े हुए है. जिसमें खिलाड़ियों और फैंस के लिए एक मैसेज भी है.

---विज्ञापन---

इस गाने में लिए गए फुटबॉलर्स के धुरंधरों के नाम

वहीं, इस गाने के दौरान सिंगर ने फुटबॉल के धुरंधरों का भी नाम लिया है. इस गाने में फुटबॉल खिलाड़ी माराडोना, माल्डिनी, रोमारियो, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, बेकहम, काका और मेस्सी के नाम शामिल हैं. साथ ही गाने में फीफा वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा बनने वाली टीम ब्राजील, अर्जेंटीना, कोलंबिया, संयुक्त राज्य अमेरिका और नीदरलैंड का भी नाम लिया गया है.

---विज्ञापन---

2010 में खूब वायरल हुआ था वाका-वाका

बता दें कि दाई-दाई गाने के जरिए शकीरा दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के एंथम सॉन्ग का हिस्सा बन रही हैं. इससे पहले उन्होंने साल 2010 में साउथ अफ्रीका में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप के लिए आइकॉनिक सॉन्ग वाका वाका गाया था. इस गाने को जमकर पॉपुलैरिटी मिली थी. इतना ही नहीं वाका वाका बिलबोर्ड हॉट लैटिन सॉन्ग्स, लैटिन एयरप्ले और लैटिन पॉप एयरप्ले चार्ट पर दूसरे नंबर पर पहुंच गया था. लैटिन रिदम एयरप्लेन में यह आठवें स्थान पर रहा. वहीं बिलबोर्ड हॉट 100 में यह 38वें नंबर पर रहा था. बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 11 जून से मैक्सिको सिटी के एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में खेला जाएगा और 19 जुलाई को इसका फाइनल न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में होगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Do X Review: आयुष्मान खुराना ने फिर किया फैंस को निराश? मिल रहे ऑडियंस के ऐसे रिएक्शन, पढ़ें रिव्यू

---विज्ञापन---
First published on: May 15, 2026 12:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.