---विज्ञापन---

Pati Patni Aur Woh Do X Review: आयुष्मान खुराना ने फिर किया फैंस को निराश? मिल रहे ऑडियंस के ऐसे रिएक्शन, पढ़ें रिव्यू

आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म पति पत्नी और वो दो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में आयुष्मान के साथ रकुल प्रीत सिंह वामिका गब्बी और सारा अली खान नजर आई हैं. फिल्म का डायरेक्शन मुदस्सर अजीज ने किया है. वहीं, जैसा कि आज फिल्म रिलीज हो गई है, तो इसे लोगों का कैसा रिएक्शन मिल रहा है और लोग इस फिल्म को कितना पसंद कर रहे हैं. चलिए जानते हैं.

पति पत्नी और वो दो को मिला मिक्स्ड रिएक्शन

पति पत्नी और वो दो के रिलीज के बाद से यह फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. लोग फिल्म को लेकर अपने विचार शेयर कर रहे हैं. कुछ दर्शकों को यह फिल्म सही नहीं लगी, तो लोग इसे काफी अच्छा बता रहे हैं. इस मूवी को लोगों का मिला जुला रिएक्शन देखने को मिल रहा है.

---Advertisement---

किसा ने फिल्म को बताया कमजोर

एक यूजर ने फिल्म को लेकर कहा, Pati Patni Aur Woh 2 निराशाजनक लग रही है. कहानी कमजोर है और शायद दर्शकों को पसंद नहीं आएगी. सारा अली खान को छोड़कर बाकी सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है, जिनका अभिनय कुछ खास नहीं लगा.

पति पत्नी और वो दो को बताया पुराना मजाक

दूसरे यूजर ने लिखा, "पति पत्नी और वो 2 पुराने जोक्स को ज्यादा ग्लैमर के साथ फिर से पेश करने जैसा लगता है, जिसमें ताजगी का कोई नामोनिशान नहीं है. बड़े सितारे, ढेर सारा ग्लैमर, लेकिन कॉमेडी फिर भी सिनेमाघरों में दर्शकों को लुभाने में नाकाम रहती है. पति पत्नी और वो दो कॉमेडी और उलझन से भरपूर मनोरंजन देने की पूरी कोशिश करता है.

---Advertisement---

पति पत्नी और वो दो की कुछ लोगों ने की तारीफ

एक और यूजर ने लिखा, "Pati Patni Aur Woh Do रिव्यू. एक झूठ, चार शानदार अभिनय, और दो घंटे का शुद्ध पैसा वसूल हंगामा. मुदस्सर अज़ीज अपने जाने-पहचाने अंदाज में लौट आए हैं और इस बार उन्होंने पागलपन को चरम सीमा पर पहुंचा दिया है. फिल्म अपने वादे पर खरी उतरती है. एक आदमी के झूठ के बढ़ते जाल पर आधारित एक शानदार, अराजक और हंसी से भरपूर सफर. वन अधिकारी प्रजापति पांडे के रूप में आयुष्मान खुराना एकदम सही है. वे आज बॉलीवुड में लगभग किसी भी अभिनेता से बेहतर किरदार को निभाते हैं, और उनकी हास्य-व्यंग्य फिल्म के सबसे उलझे हुए पलों को भी संभाले रखती है. लेकिन असली सरप्राइज हैं सारा अली खान, उनका अभिनय आपको चौंका देगा. वे अप्रत्याशितता, ऊर्जा और वास्तविक पर्दे पर मौजूदगी का परिचय देती हैं.

पति पत्नी और वो दो ऑडियंस ने कहा शानदार

एक अन्य यूजर ने लिखा, "रिव्यू-पति पत्नी और वो दो. एक झूठ, अंतहीन उथल-पुथल. बेहिसाब हंसी”एक साधारण झूठ एक विवाहित व्यक्ति के शांत जीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर देता है और यही उथल-पुथल .पति पत्नी और वो दो की सबसे बड़ी ताकत बन जाती है. एक मामूली से एहसान से शुरू हुई बात जल्द ही राजनीतिक नाटक, वैवाहिक संदेह, अंतहीन उलझन और हंसी से भरपूर पागलपन में बदल जाती है.

First published on: May 15, 2026 11:42 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.