Saturday, 14 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

म्यूजिशियन Patrick Desiato का 36 की उम्र में निधन, मौत की वजह बनी पहेली

Patrick Desiato Death: हॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर बेसिस्ट और लिरिक्स राइटर पैट्रिक डेसियाटो का निधन हो गया है. उन्होंने महज 36 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

Patrick Desiato Death: हॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद और बुरी खबर सामने आ रही है. यहां इंडस्ट्री के पॉपुलर बेसिस्ट और लिरिक्स राइटर पैट्रिक डेसियाटो का निधन हो गया है. फिलाडेल्फिया रॉक बैंड चीयर अप डस्टी के मेंबर पैट्रिक डेसियाटो ने महज 36 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है. पैट्रिक डेसियाटो की मौत की खबर उनकी ही बैंड टीम ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. उनके निधन की खबर आने के बाद कई हस्तियों ने उनकी मौत पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी.

पैट्रिक डेसियाटो का निधन

पैट्रिक डेसियाटो के निधन की जानकारी देते हुए बैंड ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका निधन 9 नवंबर को हुआ था और इसकी घोषणा 10 नवंबर को की गई. पैट्रिक डेसियाटो को श्रद्धांजलि देते हुए उनके बैंडमेट्स ने उन्हें एक करीबी दोस्त और ग्रुप का एक अहम हिस्सा बताया. अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘पैट एक क्रिएटिव मास्टरमाइंड थे, हमारे बैंड पर उनका असर नापा नहीं जा सकता. पैट हमारा दिमाग थे, वह हमारा दिल थे, वह हर जरूरी अंग थे, जो आप किसी इंसान को देखते समय नहीं देख पाते, लेकिन उन्हें काम करने की जरूरत होती है.’ हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि आखिर पैट्रिक डेसियाटो की मौत किस कारण से हुई.

---विज्ञापन---

शब्द काफी नहीं हैं…

अपने एक बयान में बैंड के साथियों ने पैट्रिक डेसियाटो को एक फाइटर बताया और फैंस को उनके सपोर्ट और दुआओं के लिए शुक्रिया कहा. उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘वह एक सैनिक, एक योद्धा थे. वह बस शानदार थे. पैट, हम तुम्हारे बारे में जो महसूस करते हैं और यह सब हमारे लिए मायने रखता है, उसे बताने के लिए प्यार शब्द काफी नहीं है. आगे हम जो कुछ भी करेंगे, वह हमेशा तुम्हारे लिए होगा.’

---विज्ञापन---

अगले जन्म में…

उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि के आखिर में कहा, ‘पैट, हमें आपके साथ कुछ बनाने का क्रेडिट देने के लिए धन्यवाद. हमें उम्मीद है कि अगले जन्म में आप हमें फिर से चुनेंगे.’

इससे पहले गिटारिस्ट ब्रायन मारिन ने ‘ऑल द ऑल्ट थिंग्स’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘बहुत जल्द हमें पता चल गया कि पैटी तुरंत जैम कर सकते हैं और क्रिएटिव हो सकते हैं.’

---विज्ञापन---
First published on: Nov 14, 2026 03:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो