Saturday, 14 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

नीतू कपूर ने याद की कपूर खानदान की दिवाली, बताया क्यों कृष्णा कपूर ने फाड़ दिया था शगुन का लिफाफा

Neetu Kapoor Share Untold Diwali Story: एक्ट्रेस नीतू कपूर ने सास के साथ वाला एक दिवाली किस्सा शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि एक बार उनकी सास ने पैसों से भरा लिफाफा फाड़ दिया था.

Neetu Kapoor Share Untold Diwali Story: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस बार नीतू कपूर अपने एक बयान की वजह से चर्चा में बनी हैं. दरअसल, हाल ही में नीतू कपूर ने अपनी और कपूर खानदान की दिवाली की रस्म को लेकर एक चौंका देने वाला खुलासा किया है. जहां, एक्ट्रेस ने बताया कि एक बार दिवाली की पूजा में देर से पहुंचने पर उनकी सास यानी कृष्णा राज कपूर ने पैसों से भरा लिफाफा फाड़ दिया था. नीतू कपूर का ये बयान इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

राज कपूर की फेवरेट डिश

हाल ही में द कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में नीतू कपूर ने कपूर खानदान की दिवाली का ये किस्सा शेयर किया. नीतू कपूर ने कहा, ‘जब मेरी शादी हुई. आप यकीन नहीं करेंगे, तो पूरी मेज बुफे से भरी होती थी. वहां, बहुत सारा खाना होता था! जिसे देखकर मुझे अजीब सा कुछ होता था. खैर, आप तो समझ ही गए होंगे! मेरे ससुरजी (राज कपूर) को अपने परिवार को एक साथ खाते हुए देखना बहुत अच्छा लगता था. इसी से उन्हें खुशी मिलती थी. उन्हें ‘खुरजाओ’ नाम की एक डिश बहुत पसंद थी, यह एक तरह की ब्रेड होती है, जिसके बीच में एक छोटा सा छेद करके उसमें अंडा फोड़कर डाला जाता है और फिर उसे तला जाता है.’

---विज्ञापन---

बेटी को मिला मां से ये गुण

नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने कहा, ‘कपूर फैमिली की एक खास बात यह है कि वो अपनी मेहमाननवाजी के लिए मशहूर हैं. उनके लिए प्यार जताने का जरिया खाना है. उन्हें बस लोगों को खिलाना बहुत पसंद है. मेरी सास भी बिल्कुल ऐसी ही थीं. उन्हें दूसरों को खिलाना बहुत अच्छा लगता था. मुझे लगता है कि यह खूबी मुझे उन्हीं से मिली है, क्योंकि मुझे भी लोगों को खिलाना बहुत पसंद है. मुझे बस लोगों को खाते हुए देखना अच्छा लगता है.’

कपूर खानदान की परंपरा

इस दौरान द कर्ली टेल्स ने बताया कि रणबीर ने हाल ही में बताया था कि वे चेंबूर के आर.के. स्टूडियो में दिवाली कैसे मनाते थे. सब मिलकर खाना खाते थे और सबको गिफ्ट के तौर पर पैसे मिलते थे. इस पर नीतू कपूर ने कहा, ‘अब, मैं भी उसी परंपरा को निभाती हूं. मैं सबके लिए, आलिया, रणबीर और बाकी सबके लिए लिफाफे तैयार रखती हूं.’

सास ने फाड़ दिया पैसों भरा लिफाफा

नीतू कपूर ने आगे कहा, ‘इस समय मुझे अपनी सास के बारे में एक बहुत प्यारी बात याद आ रही है. हम अपने घर पर पूजा करते थे और फिर मैं उन्हें दिवाली की बधाई देने चेंबूर जाती थी. वह हमेशा सबके लिए ऐसे लिफाफे तैयार रखती थीं! वह ऐसी इंसान थीं जो कभी किसी से नाराज नहीं होती थीं. सच में बहुत ही बेहतरीन इंसान थीं. मैं उन्हें बहुत प्यार करती थी. एक दिवाली पर, मेरे पति को देर तक काम करना पड़ा. जिसकी वजह से पूजा भी देर से शुरू हुई, इसलिए हम उनसे मिलने चेंबूर नहीं जा पाए. अगले दिन जब हम उनसे मिलने गए, तो उन्होंने एक लिफाफा निकाला जिसमें कुछ पैसे थे. उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा, बस इतना ही बोलीं कि ‘तुम लोग इसके लायक नहीं हो. कल मुझे तुम्हारी बहुत याद आई.’ उनका स्वभाव ही ऐसा था. उनके पास इतना सारा प्यार था कि वे बस इंतजार करना जानती थीं. उनके पास प्यार की ऐसी शक्ति थी कि उन्हें कभी किसी से प्यार मांगना नहीं पड़ा.’

---विज्ञापन---
First published on: Nov 14, 2026 12:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो