Friday, 18 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘द मीटिंग प्लेस…’ की स्टार Natalia Danilova का निधन, जन्मदिन से कुछ दिन पहले कहा दुनिया को अलविदा

Natalia Danilova Passes Away: 'द मीटिंग प्लेस कैन नॉट बी चेंज्ड' फेम दिग्गज एक्ट्रेस नतालिया दानीलोवा का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. थिएटर और फिल्मों में यादगार रोल निभाने वाली इस एक्ट्रेस को फैंस भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

Natalia Danilova Passes Away
Natalia Danilova Passes Away

Natalia Danilova Passes Away: सिनेमा और थिएटर वर्ल्ड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. 1979 की सुपरहिट कल्ट फिल्म ‘द मीटिंग प्लेस कैन नॉट बी चेंज्ड’ (The Meeting Place Cannot Be Changed) से पॉपुलर हुईं दिग्गज एक्ट्रेस ‘नतालिया दानीलोवा’ (Natalia Danilova) का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है. वेरा कोमिसारजेवस्काया थिएटर ने उनके निधन की पुष्टि की है. नतालिया के जाने से उनके फैंस और पूरी इंटरनेशनल फिल्म फ्रेटरनिटी में शोक की लहर दौड़ गई है.

70 की उम्र में ली अंतिम सांस

नतालिया दानीलोवा ने 8 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कहा, हालांकि उनके निधन की खबर कुछ दिनों बाद आधिकारिक रूप से सामने आई. 25 सितंबर को वे अपना 71वां जन्मदिन मनाने वाली थीं, लेकिन उससे दो हफ्ते पहले ही उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली.

---विज्ञापन---

‘वारवारा’ के रोल से मिली पॉपुलैरिटी

1979 में आई पांच पार्ट की फिल्म ‘द मीटिंग प्लेस कैन नॉट बी चेंज्ड’ में नतालिया ने ‘वारवारा सिनिचकिना’ नाम की पुलिस ऑफिसर का आइकॉनिक रोल प्ले किया था. इस कैरेक्टर की सादगी और एलिगेंस ने उन्हें दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए अमर कर दिया.

टीनएज में ही की थी करियर की शुरुआत

25 सितंबर 1955 को लेनिनग्राद में जन्मीं नतालिया ने टीनएज में ही एक्टिंग शुरू कर दी थी. 1976 में ड्रामा इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने नामी थिएटर ग्रुप्स ज्वॉइन किए. कला के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए उन्हें 1991 में ‘ऑनरार्ड आर्टिस्ट’ के खिताब से नवाजा गया था.

---विज्ञापन---

‘ब्रदर-2’ की दाशा को दी अपनी आवाज

एक्टिंग के अलावा नतालिया एक कमाल की वॉइसओवर आर्टिस्ट भी थीं. मशहूर कल्ट फिल्म ‘ब्रदर-2’ (Brother-2) में डारिया युर्गेंस के निभाए ‘दाशा’ (मैरिलिन) के कैरेक्टर को नतालिया ने ही अपनी आवाज दी थी, जो फैंस के बीच काफी पॉपुलर हुई.

टीवी और फिल्मों में दिखाया जलवा

अपने दशकों लंबे करियर में उन्होंने ‘लिटिल ट्रेजेडीज’, ‘फादर्स एंड संस’, ‘स्ट्रीट्स ऑफ ब्रोकन लैंटर्न’ और ‘फैमिली हाउस’ जैसे कई शोज और फिल्मों में काम किया. उनकी आखिरी फिल्म ‘द लास्ट कीपर ऑफ बेलोवोडी’ है, जो रिलीज होना बाकी है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 18, 2026 05:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola