Musician Daniel Hall Death: म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और बुरी खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के फेमस म्यूजिशियन डेनियल हॉल का निधन हो गया है. रॉक बैंड टैक्सीराइड के फाउंडिंग मेंबर जाने-माने म्यूजिशियन डेनियल हॉल ने महज 48 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. डेनियल हॉल की मौत की खबर उनके बैंड ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी. उनके निधन की खबर सुनते ही पूरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया. कई हस्तियों ने डेनियल हॉल के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी.
निधन की जानकारी
डेनियल हॉल के निधन की जानकारी रॉक बैंड टैक्सीराइड ने अपने Facebook अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके दी है. उन्होंने बताया कि डेनियल हॉल का निधन 13 नवंबर, 2026 को हुआ है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘बहुत भारी मन से हम अपने सबसे छोटे भाई, डेनियल जेम्स हॉल के गुजर जाने की खबर दे रहे हैं. हमने कुछ बहुत अच्छे एक्सपीरियंस शेयर किए हैं. उनका जाना सच नहीं लग रहा. रेस्ट इन पीस, डैन.’ उन्होंने इस पोस्ट के साथ डेनियल हॉल की एक थ्रोबैक फोटो भी शेयर की.
मैं पूरी तरह टूट गया हूं…
वहीं, डेनियल हॉल के पार्टनर जेसन ने उनके पर्सनल पेज पर एक शोक संदेश पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं पूरी तरह टूट गया हूं. आपकी दुआओं और अच्छे मैसेज की हम तारीफ करते हैं.’ हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि मशहूर म्यूजिशियन की मौत कैसे हुई या फिर उनके साथ क्या हुआ?
कौन थे डैनियल हॉल?
डैनियल हॉल का जन्म 1978 में हुआ था. वो ऑस्ट्रेलियन रॉक बैंड टैक्सीराइड के को-फाउंडर, बेसिस्ट, पियानिस्ट और वोकलिस्ट थे. यह ग्रुप ‘इमेजिनेट’ और ‘गेट सेट’ जैसे गानों के लिए जाना जाता है. टैक्सीराइड की शुरुआत 90 के दशक के आखिर में टिम वॉटसन और टिम वाइल्ड ने साथ मिलकर की. कुछ समय बाद जेसन और डैनियल हॉल भी इसमें शामिल हो गए. उन्होंने 1999 में अपना डेब्यू किया और तुरंत सफल हो गए. उनके पहले एल्बम और गाने कई म्यूजिक चार्ट में टॉप पर रहे.