Monday, 16 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

कॉपी कैट निकला पाकिस्तान! बनाया समय रैना के शो की सस्ती कॉपी, राखी सावंत से है खास कनेक्शन

Pakistan Copies Samay Raina Show: पाकिस्तान ने फेमस भारतीय कॉमेडियन समय रैना के हिट कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को कॉपी कर लिया है. इस शो का राखी सावंत से खास कनेक्शन है.

Pakistan Copies Samay Raina Show: भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. दरअसल, एक बार फिर पाकिस्तान ने अपनी नीयत और कॉपी-पेस्ट करने की कला का बेहतरीन परिचय दिया है. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पाकिस्तान अक्सर भारतीय फिल्मों और टीवी शो की कॉपी बनाते रहते हैं, जिसके पहले से ही उदाहरण मौजूद हैं. अब इस बार पाकिस्तान ने फेमस भारतीय कॉमेडियन समय रैना के हिट कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को कॉपी कर लिया है. पाकिस्तान ने समय रैना के इस पॉपुलर शो के नाम से लेकर पूरे कॉन्सेप्ट को कॉपी किया है. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस शो का राखी सावंत से खास कनेक्शन है.

राखी सावंत से पाकिस्तानी शो का कनेक्शन

पाकिस्तान ने समय रैना के इस पॉपुलर शो की नकल करते हुए अपना शो ‘पाकिस्तान गॉट लेटेंट’ बनाया है. हाल ही में इस शो का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है, जिसके साथ इस शो का ऐलान किया गया है. इंटरनेट पर ‘पाकिस्तान गॉट लेटेंट’ का प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हैरानी की बात तो ये है कि इस प्रोमो में राखी सावंत भी नजर आ रही हैं.

---विज्ञापन---

समय रैना के शो की कॉपी

प्रोमो में राखी सावंत के साथ-साथ कॉमेडियन शकील सिद्दीकी और राउफ लाला भी नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही प्रोमो में बताया गया है कि ‘पाकिस्तान गॉट लेटेंट’ के एपिसोड में शरहबिल सिद्दीकी, उस्मान मजहर, मैथिरा और मुज्जमिल मेसिया पैनल में जज बनेंगे. बता दें कि ‘पाकिस्तान गॉट लेटेंट’ का यह दूसरा सीजन है. साल 2024 में पाकिस्तान ने समय रैना के शो की कॉपी करते हुए ‘पाकिस्तान गॉट लेटेंट’ के पहले सीजन का ऐलान किया था.

---विज्ञापन---

पहले भी कर चुका है कॉपी

बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों और टीवी शो की कॉपी की है, जिसमें भारत का पॉपुलर टीवी शो ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ भी शामिल है. पाकिस्तान ने ‘चना जोर गरम’ नाम से इस मशहूर इंडियन सिटकॉम शो की कॉपी बनाई थी, जिसमें एक अमीर सास और मिडिल क्लास बहू के बीच की नोकझोंक देखने को मिलती है.

First published on: Nov 16, 2026 02:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो