Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग कृति सेनन का हो गया ब्रेकअप? वायरल तस्वीर ने मचाई खलबली

Kriti Sanon: क्या बॉलीवुड अदाकारा कृति सेनन का उनके बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग रिलेशनशिप खत्म हो गया है?

---विज्ञापन---

Kriti Sanon Kabir Bahia

Kriti Sanon: मशहूर अदाकारा कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. रोमांस और ड्रामा से भरपूर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. फिल्म से कृति सेनन की अदाकारी और बोल्ड लुक्स की भी खूब चर्चा हो रही है. इस बीच एक्ट्रेस के ब्रेकअप की खबरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. दरअसल हाल ही में उनके कथित बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन कबीर बहिया की एक दूसरी महिला के साथ तस्वीर वायरल हो गई, जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें फैल रही हैं.

वायरल तस्वीर से मचा हंगामा

कृति सेनन के कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया की एक दूसरी महिला के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ये चर्चाएं शुरू हो गईं कि कृति और कबीर का ब्रेकअप हो गया है. हालांकि, अब इस तस्वीर को लेकर कबीर के एक करीबी सूत्र ने इन दावों को खारिज करते हुए साफ किया है कि वायरल तस्वीर का गलत मतलब निकाला गया है.

---विज्ञापन---

तस्वीर में दिख रही लड़की को बहन मानते हैं कबीर बहिया

वायरल तस्वीर को लेकर द टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कबीर बहिया के सूत्र ने कहा, ‘ऑनलाइन वायरल हो रही कबीर और एक लड़की की तस्वीर का पूरी तरह से गलत मतलब निकाला गया है. वो उनके परिवार की दोस्त हैं, जिन्हें वो अपनी बहन मानते हैं. ये दुखद है कि लोग कितनी जल्दी किसी नतीजे पर पहुंच जाते हैं और गलत बातें फैलाने लगते हैं.’ सूत्र के इस बयान से साफ होता है कि तस्वीर में दिख रही लड़की कबीर बहिया की बहन जैसी है और कृति संग फैल रही ब्रेकअप की खबरें पूरी तरह गलत है.

कृति सेनन और कबीर बहिया का रिलेशनशिप

बात करें कृति सेनन और कबीर बहिया के रिलेशनशिप की तो, दोनों ने कभी भी सार्वजनिक रूप से डेटिंग की अफवाहों की पुष्टि अबतक नहीं की है. इसके बावजूद पिछले एक साल में कई बार सार्वजनिक रूप से साथ देखे जाने के कारण इन दोनों के बारे में अटकलें लगती रही हैं. ऐसे में अक्सर दोनों को जोड़कर देखा जाता है.

---विज्ञापन---

खबरों के मुताबिक, कृति के जन्मदिन के जश्न के दौरान दोनों को ग्रीस में साथ छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था. कबीर, कृति की बहन नूपुर सेनन की शादी के खास कार्यक्रमों में भी शामिल हुए थे. वो अक्सर कृति संग डिनर और दूसरी पार्टियों में भी साथ नजर आते हैं.

First published on: Jun 28, 2026 08:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola