Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

ब्रोकन इंग्लिश फेम फेमस पॉपस्टार मैरिएन का निधन, द रोलिंग स्टोन्स से जुड़ा रहेगा नाम

Marianne Faithfull Death: ब्रिटिश पॉप स्टार मैरिएन फेथफुल का निधन हो गया है। उन्होंने 78 साल की उम्र में इस दुनिया के अलविदा कह दिया है।

---विज्ञापन---

Marianne Faithfull Death
Marianne Faithfull Death

Marianne Faithfull Death: ब्रिटिश पॉप स्टार मैरिएन फेथफुल का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। वे अपने अनोखे संगीत और आवाज के लिए जानी जाती थीं। उनका एल्बम ब्रोकन इंग्लिश बहुत काफी फेमस है। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार गाने गाए और संगीत जगत में खास पहचान बनाई। उनकी मौत से उनके परिवार और फैंस के बिच शोक की लहर छाई हुई है।

मैरिएन फेथफुल का हुआ निधन

ब्रिटिश पॉप स्टार मैरिएन फेथफुल का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपना दम गुरुवार को लंदन में तोड़ा जिसकी पुष्टि उनकी म्यूजिक प्रमोशन कंपनी रिपब्लिक मीडिया ने की। उन्होंने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल देखे हैं साथ ही उनका करियर भी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। उन्होंने अपनी म्यूजिक से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। मैरिएन फेथफुल का नाम हमेशा द रोलिंग स्टोन्स से जुड़ा रहेगा, क्योंकि उन्होंने इस बैंड के कई फेमस गानों में अपना योगदान दिया है।

---विज्ञापन---

Marianne Faithfull dies aged 78: Tributes pour in after singer and actress passes away 'peacefully' in London | The Standard

करीबियों ने जारी किया बयान 

मैरिएन फेथफुल के कंपनी के प्रवक्ता ने बयान देते हुए कहा, “हमें बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि एक्ट्रेस मैरिएन फेथफुल का निधन हो गया है। उन्होंने लंदन में अपने परिवार के बीच शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।”

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  Deva Opening Day Prediction: बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने को तैयार ‘देवा’, जानें ओपनिंग डे कमाई के प्रिडिक्शन

ब्रोकन इंग्लिश से मिली पहचान

बता दें कि मिक जैगर के साथ रिलेशन में रहने के कारण मैरिएन फेथफुल काफी सुर्खियों में रही थीं। उन्हें लाइफ में नशे की लत, स्ट्रगल भरी लाइफ और पर्सनल लाइफ में काफी मुश्किलें रही हैं। इसके वाबजूद उन्होंने कभी भी अपने टैलेंट को नहीं छोड़ा। साल 1979 में उनका एल्बम ब्रोकन इंग्लिश आज भी उनकी सबसे फेमस वर्क में गिना जाता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sky Force BO Collection Day 7: ‘स्काई फोर्स’हिट हुई या फ्लॉप, जानें अब तक का कलेक्शन

First published on: Jan 31, 2025 09:10 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola