Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Lea Massari Passes Away: दिग्गज एक्ट्रेस का 91 की उम्र में निधन, हॉलीवुड इंडस्ट्री में पसरा मातम

'मर्मर ऑफ द हार्ट' फेम एक्ट्रेस ली मसारी का रोम में निधन हो गया है। उन्होंने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। एक्ट्रेस के जानें से हॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है।

---विज्ञापन---

Lea Massari death
Lea Massari death

दिग्गज इतालवी एक्ट्रेस ली मसारी ने 91 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका सोमवार को रोम के उनके घर पर निधन हुआ। ‘एल’अवेंतूरा’, ‘ए डिफिकल्ट लाइफ’ और ‘मर्मर ऑफ द हार्ट’ जैसी यादगार फिल्मों में अपनी एक्टिंग से उन्होंने सिनेमा में लोगों का दिल जीतकर दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई थी।

हॉलीवुड में दिग्गज स्टार्स के साथ किया काम

ली मसारी ने अपने लंबे करियर में कई फेमस अंतरराष्ट्रीय स्टार्स के साथ काम किया था, जिनमें एलेन डेलन, जीन पॉल बेलमोंडो, मिशेल पिकोली और उमर शरीफ जैसे नाम शामिल हैं। उन्होंने न सिर्फ फिल्मों में बल्कि थिएटर और टेलीविजन में भी अपने किरदार निभाए थे।

---विज्ञापन---

 

Famous Italian actress Lea Massari passes away

---विज्ञापन---

30 साल पहले एक्टिंग से ली ती विदाई

करीब तीन दशक पहले ली मसारी ने फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास ले लिया था, जिसके बाद वह पब्लिक और लाइमलाइट से दूर रहने लगी थी। उनका जन्म 30 जून 1933 को हुआ था और दुख की बात है कि अपने 92वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

फिल्मी दुनिया में कैसे आईं ली मसारी?

बता दें कि एक्ट्रेस बनने से पहले ली मसारी ने आर्किटेक्चर की पढ़ाई की थी। पढ़ाई के दौरान आर्थिक जरूरतों के लिए उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू किया। इसी दौरान एक फैमिली फ्रेड ऑस्कर विजेता कॉस्ट्यूम डिजाइनर पिएरो घेरार्डी ने उन्हें फिल्मी में आने का मौका दिया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sardaar Ji 3 की पाकिस्तान में रिलीज की खबर पर मचा बवाल, दिलजीत दोसांझ पर फूटा फैंस का गुस्सा

First published on: Jun 26, 2025 08:14 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola