Friday, 20 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं उनकी मदद करता था’, शरद कपूर के लिए ‘मसीहा’ बने शाहरुख खान! मुश्किल वक्त में किया फोन

Shah Rukh Khan Support Sharad Kapoor: एक्टर शरद कपूर को जिंदगी के मुश्किल दौर में सलमान खान और सोनू सूद के अलावा अब शाहरुख खान भी मदद के लिए आगे आए हैं.

Shah Rukh Khan Support Sharad Kapoor: बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर इन दिनों अपनी तबीयत और आर्थिक बदहाली को लेकर सुर्खियों में हैं. कुत्तों से अलग होने का वीडियो वायरल होने के बाद से शरद कपूर खबरों में छा गए हैं. उन्होंने बाद में खुद का भी एक वीडियो शेयर किया और इंडस्ट्री के सीनियर्स से काम देने की अपील की. इसके बाद सलमान खान और सोनू सूद समेत कई एक्टर्स उनकी मदद के लिए आगे आए. इस मुश्किल वक्त में शरद को उनके को-स्टार शाहरुख खान का भी पूरा सपोर्ट मिला है. शरद ने बताया कि हाल ही में उनके पास शाहरुख खान का फोन आया था. चलिए जानते हैं कि आखिर माजरा क्या है.

शाहरुख ने किया शरद कपूर को कॉल

फिल्म ‘जोश’ में शाहरुख खान के साथ शरद कपूर भी अहम किरदार में थे. हाल ही में नवभारत टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में शरद ने बताया कि जब उन्होंने काम की अपील करते हुए वीडियो शेयर की, उस वक्त वीडियो वायरल होने के बाद शाहरुख ने उन्हें कॉल किया था. इस बारे में बताते हुए शरद ने कहा, ‘शाहरुख खान ने कहा कि जो तुम्हें पसंद है और जो करना है करो; मैं तुम्हारी मदद करने के लिए तैयार हूं. मैं जल्द ही आर्यन खान से मिलूंगा.’

---विज्ञापन---

मैं उनकी मदद करता था…

इस दौरान शरद ने फिल्म ‘जोश’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस शेयर किए. शरद ने कहा, ‘हमारी बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी. जब भी वह किसी डायलॉग पर अटकते थे, तो मैं उनकी मदद करता था, भले ही वह सीन मेरे खिलाफ क्यों न हो, क्योंकि मैं एक अच्छी फिल्म बनाना चाहता था. और शाहरुख एक कॉन्फिडेंट एक्टर हैं, बहुत बड़ा आदमी है वह.’

शरद कपूर का इलाज

इस दौरान शरद ने बताया कि सोनू सूद ने उनके पैर की चोट के इलाज के लिए डॉक्टरों की एक टीम और मेडिकल सुविधाओं का इंतजाम किया है. शरद ने आगे बताया कि वो इलाज के लिए कर्जत जाएंगे. बता दें कि इससे पहले ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी शरद की मदद करने के लिए सलमान और सोनू की तारीफ की थी.

First published on: Nov 20, 2026 01:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो