Friday, 20 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

25 साल की उम्र में दुल्हन बनने जा रहीं अवनीत कौर? राघव शर्मा संग गुपचुप शादी की चर्चा, जानें पूरा सच

अवनीत कौर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राघव शर्मा के साथ जामनगर में गुपचुप शादी करने जा रही हैं. शादी में कुछ खास मेहमानों के शामिल होने की खबरें हैं.

Avneet Kaur
25 साल की उम्र में दुल्हन बनने जा रहीं अवनीत कौर? Photo Credit- Social Media

टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अवनीत कौर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनकी शादी की खबरें हैं. सोशल मीडिया पर चर्चा है कि 25 साल की अवनीत अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राघव शर्मा के साथ जामनगर में गुपचुप शादी करने जा रही हैं. शादी में कुछ खास मेहमानों के शामिल होने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, इन खबरों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

एक तस्वीर ने बढ़ाई शादी की चर्चा

दरअसल, अवनीत कौर के जामनगर पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी शादी की खबरें फैलने लगीं. इन चर्चाओं को और हवा तब मिली, जब उनकी करीबी दोस्त कृपा लखानी ने मेहंदी लगे हाथों की तस्वीर शेयर की, इसके साथ उन्होंने ‘तैयारी पूरी’ लिखा. बस फिर क्या था. फैंस ने इस पोस्ट को अवनीत की शादी से जोड़ना शुरू कर दिया. लोगों को लगने लगा कि एक्ट्रेस जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं.

---विज्ञापन---

अवनीत की पोस्ट से मिला दूसरा इशारा

हालांकि, अवनीत की इंस्टाग्राम स्टोरी देखने के बाद कहानी कुछ अलग नजर आई. एक्ट्रेस ने दो शादीशुदा कपल की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी थी. उन्होंने तस्वीरों के साथ ‘बधाई हो भैया’ भी लिखा. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अवनीत खुद शादी नहीं कर रही हैं, बल्कि किसी करीबी की शादी में शामिल होने जामनगर पहुंची हैं. फिलहाल असली वजह का खुलासा होना बाकी है.

कौन हैं राघव शर्मा?

अवनीत कौर का नाम लंबे समय से राघव शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है. राघव एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हैं और Desi Music Factory के को-फाउंडर हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर की थी. वह कई म्यूजिक वीडियो और फिल्म प्रोजेक्ट्स का हिस्सा भी रहे हैं. साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी DMF के बैनर तले बनी थी.

---विज्ञापन---

2022 से हो रही है डेटिंग की चर्चा

अवनीत और राघव के रिश्ते की खबरें साल 2022 से सामने आ रही हैं. दोनों की मुलाकात सोशल सर्कल के जरिए हुई थी. इसके बाद दोनों के करीब आने की खबरें चर्चा में रहीं. अवनीत ने राघव के म्यूजिक लेबल के कई गानों में भी काम किया है. इस साल वैलेंटाइन 2डे पर एक्ट्रेस ने एक मिस्ट्री मैन के साथ हाथ पकड़े हुए तस्वीर शेयर की थी, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया. यूजर्स ने उस शख्स को राघव बताया था.

शादी पर क्या बोली थीं अवनीत?

जून 2024 में एक इवेंट के दौरान अवनीत ने अपनी शादी को लेकर कहा था कि अभी इसमें काफी समय है. उन्होंने यह भी बताया था कि वह लव मैरिज में विश्वास रखती हैं और अपने माता-पिता को भी इस फैसले में शामिल करना चाहती हैं. ऐसे में जामनगर से आई शादी की खबरों में कितनी सच्चाई है, यह तो अवनीत ही बता सकती हैं. फिलहाल फैंस को उनके आधिकारिक बयान का इंतजार है.

First published on: Nov 20, 2026 12:46 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो