Friday, 20 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News LIVE: ‘पूरा परिवार मार रहे हो’, काजोल की ऑनस्क्रीन बहन पूजा रूपारेल फूट-फूटकर रोईं

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में छुटकी का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस पूजा रूपारेल दर्द में दिखाई दीं, उनका वीडियो देख आपका भी कलेजा कांप जाएगा.

pooja ruparel
काजोल की ऑनस्क्रीन बहन पूजा रूपारेल फूट-फूटकर रोईं, Photo Credit- Social Media

बॉलीवुड फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में छुटकी का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस पूजा रूपारेल इन दिनों चर्चा में हैं. इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह कोई फिल्म या प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि मुंबई में पेड़ों की कटाई है. अपने आसपास के पुराने पेड़ों को कटते देख पूजा अपना दर्द नहीं रोक पाईं और कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने लगीं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया है.

35 साल पुराने पेड़ों की कटाई पर छलका दर्द

दरअसल, पूजा रूपारेल मुंबई के वर्सोवा स्थित नाना-नानी पार्क में पेड़ों की कटाई से बेहद दुखी हैं. यहां पुराने बरगद समेत कई पेड़ों को काटा गया है. पूजा के मुताबिक, ये करीब 35 साल पुराने हेरिटेज पेड़ थे. उन्होंने वीडियो में दावा किया कि इन पेड़ों को काटना गलत है और इससे पर्यावरण को बड़ा नुकसान हुआ है.

---विज्ञापन---
छुटकी का छलका दर्द

वीडियो में पूजा रोते हुए कहती हैं कि ये सिर्फ पेड़ नहीं, बल्कि उनके लिए बुजुर्गों की तरह थे. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इतने पुराने पेड़ों को कैसे काटा जा सकता है. एक्ट्रेस का कहना है कि पेड़ों को काटकर उन बेजुबान जीवों का घर भी छीन लिया गया है, जो सालों से इन पर निर्भर थे.

‘अब इन पंछियों का पेट कौन भरेगा?’

पूजा को सबसे ज्यादा तकलीफ उन पक्षियों को लेकर है, जिनका आशियाना इन पेड़ों पर था. उन्होंने कटे हुए पेड़ों के फल दिखाते हुए सवाल किया कि अब इन पक्षियों को खाना कहां से मिलेगा. वीडियो में वह कहती हैं, ‘आप सिर्फ एक पेड़ नहीं काट रहे, किसी के पूरे परिवार को मार रहे हैं.’

पूजा ने भावुक होकर क्या कुछ कहा सुनिए…

एक्ट्रेस ने भावुक होकर यह भी कहा कि पक्षियों के लिए ये पेड़ उनका घर थे. इंसान शायद पेड़ों की अहमियत नहीं समझता, लेकिन बेजुबान पक्षियों की जिंदगी पूरी तरह इन पर निर्भर होती है. पूजा के वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं.

पुलिस के साथ जाने पर और भड़कीं पूजा

मामले से जुड़ा एक और वीडियो पूजा ने शेयर किया है. इसमें महिला पुलिसकर्मी उन्हें अपने साथ ले जाती दिखाई दे रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस काफी नाराज नजर आती हैं. वह कहती हैं कि प्रकृति के लिए आवाज उठाने पर उन्हें वहां से हटाया जा रहा है.

---विज्ञापन---

तीन महीने में टूट गई थी शादी

बता दें कि पूजा रूपारेल अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं. सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि तीन साल के रिलेशनशिप के बाद उन्होंने शादी की थी, लेकिन उनका रिश्ता महज तीन महीने में टूट गया.

दर्द से तड़पी एक्ट्रेस

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, यश, रवि दुबे और साई पल्लवी की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है. फिल्म ने सिनेमाघरों में जबरदस्त शुरुआत करते हुए आज वर्ल्डवाइड लेवल पर 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. आज इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे 15 दिन हो गए हैं, Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, ‘रामायण’ ने 15वें दिन 19.35 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें 14वें दिन के मुकाबले 16.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इसी के साथ फिल्म का बिजनेस भारत में अब तक 863.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,032.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. तीसरे गुरुवार को फिल्म ने हिंदी में 14 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 1.40 करोड़ रुपये, तेलुगु में 70 लाख रुपये, तमिल में 1.50 करोड़ रुपये और मलयालम में 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है.

First published on: Nov 20, 2026 11:56 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो